
- अधिकारी के किराये के घर की तलाशी में मिले 18 लाख रुपये नगद
Giridih: भष्ट्राचार निरोधक शाखा धनबाद की टीम ने गुरुवार को गिरिडीह में बड़ी कार्रवाई की. टीम ने ठेकेदार से 5 प्रतिशत कमीशन के नाम पर घूस लेने के आरोप में बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता विभाषचन्द्र पॉल और उसके सहायक विक्रम कुमार सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि एक जेई फरार होने में सफल रहे. फिलहाल फरार हुए जेई के नाम का खुलासा नहीं हो पाया है.
एसीबी की यह कार्रवाई गुरुवार को उस वक्त हुई जब पदाधिकारी और कर्मी शहर के डाड़ीडीह स्थित पावर सब स्टेशन परिसर में अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में काम निपटा रहे थे. इसी दौरान एसीबी धनबाद के डीएसपी समीर तिर्की और एसआइ केएन सिंह समेत एसीबी के जवान कार्यालय घुसे और कार्रवाई शुरू की.
मौके पर ठेकेदार साबिर से अधीक्षण अभियंता विभाषचन्द्र पॉल और उनके सहायक विक्रम कुमार को 14 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया. करीब एक घंटे तक चली कार्रवाई के बाद पूरे कार्यालय में हड़कप मच गया. पावर सब स्टेशन के मेन गेट को बंद कर दिया गया. यहां तक कि कार्रवाई के दौरान कार्यालय में कार्यरत पदाधिकारी और कर्मियों के बाहर जाने पर भी रोक लगा दी गयी.
इसे भी पढ़ें – रांची: यूपी सरकार के मनरेगा फंड से जारी 56 करोड़ के चेक के साथ चार युवक गिरफ्तार
आवास में भी तलाशी
कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम अधीक्षण अभियंता और उनके सहायक को उनके आवास ले गयी जहां दोनों के आवास की भी तलाशी ली गयी. अधीक्षण अभियंता विभाषचन्द्र पॉल के बरगंडा स्थित किराये के आवास 18 लाख रुपये नगद मिले हैं. सहायक के मकतपुर के डॉक्टर्स लाइन स्थित आवास को खंगालने की बात कही जा रही है.
जानकारी के अनुसार शहर के भंडारीडीह स्थित बिजली विभाग के ठेकेदार साबिर ने धनबाद एसीबी की टीम के पदाधिकारियों से शिकायत की थी कि कुछ बिजली के मीटर बदलने को लेकर ठेकेदार ने दो. इसके भुगतान के नाम पर ही अधीक्षण अभियंता ने जेई और अपने सहायक विक्रम कुमार सिन्हा के माध्यम से पांच प्रतिशत कमीशन के रुप में 14 हजार की डिमांड की थी.
गुरुवार को पांच प्रतिशत कमीशन देने का वक्त निर्धारित था. लिहाजा, तय दिन में जब ठेकेदार कमीशन देने पहुंचा और तीनों को नगद देने लगा तो एसीबी के पदाधिकारी और जवानों ने तीनों को रंगेहाथ धर दबोचा.
इस दौरान एसीबी को चकमा देकर जेई फरार होने में सफल रहा. वहीं दोनों आरोपी अधीक्षण अभियंता और सहायक को कार्यालय से गिरफ्तार कर उनके आवास ले गयी.
इसे भी पढ़ें – BJP और Facebook दोनों 6 साल में एक-दूजे के कुछ यूं हो चुके हैं





These are actually great ideas in concerning blogging.
I am regular visitor, how are you everybody? This article posted at this web site is in fact pleasant.
I really like and appreciate your blog post.
I really like and appreciate your blog post.
Like!! Really appreciate you sharing this blog post.Really thank you! Keep writing.