
Giridih : रंजीत और मुस्कान हत्याकांड के आरोपियो तक पहुंचने मे गिरिडीह पुलिस की नाकामी बता रही है. पुलिस फिलहाल दोनों मामलो में फिलहाल बैकफुट पर है. लोगों का आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है. रविवार को सार्वभौम समाज ने शहर में जुलूस निकाल कर गिरिडीह पुलिस के खिलाफ एक बार फिर विरोध जाहिर किया. समाज के लोग शहर के झंडा मैदान में जुटे. और झंडा-बैनर के साथ शहर में जुलूस निकाला.
इसे भी पढ़ेंः लालू के बेटे तेज प्रताप पर चार महीने पहले दर्ज हुआ था मामला, रांची पुलिस ने अब तक नहीं की पूछताछ
इस दौरान प्रदर्शन में शामिल लोग गिरिडिह पुलिस के साथ राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते दिखे. शहर में प्रदर्शन करते हुए के लोग टावर चौक पहुंचे. और चौक में भी हत्यारो को गिरफ्तार करने को लेकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की.
इसे भी पढ़ेंः पलामू : 24 घंटे के भीतर मिले 13 नए कोरोना संक्रमित, 2.04 लाख की हुई जांच, कुल संख्या 3460




