JharkhandPalamu

पलामू : 24 घंटे के भीतर मिले 13 नए कोरोना संक्रमित, 2.04 लाख की हुई जांच, कुल संख्या 3460

Palamu :  कोरोना से निपटने के लिए पलामू में तेजी से लोगों की जांच की जा रही है. अब पलामू में जांच का आंकड़ा दो लाख चार हजार 263 पहुंच गया है. इतने लोगों की जांच हुई तो 3460 संक्रमित पाए जा चुके हैं. हालांकि फिलहाल सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या महज 49 है.शेष लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं.

पिछले 24 घंटे में 514 लोगों की कोरोना जांच की गयी. इसमें 13 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. हालांकि इस बीच पलामू के 20 कोरोना संक्रमित की मौत हुई. आकड़ों पर गौर करें तो अब तक 3360 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी और स्वस्थ होकर घर चले गए. अब महज 49 संक्रमित का इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़ेंः जानिये क्या है मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का झारखंड कनेक्शन

इधर, कोरोना संक्रमण के प्रति लोग बेखौफ दिख रहे हैं. कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना बेहद जरूरी है. कोरोना संक्रमण का भी खतरा पलामू पर मंडरा रहा है. तेजी से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है. ऐसी स्थिति में खुद को संक्रमण से बचाना भी चुनौती से कम नहीं है. हरेक लोग मास्क और शारीरिक दूरी का पालन कर इससे बच सकते हैं. संक्रमण से पलामू को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रणनीति तैयार की है. लोगों को कोरोना से बचाव से संबंधित जारी सरकारी गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत दी जा रही है.

पलामू के सिविल सर्जन डा जान एफ केनेडी ने तमाम लोगों से कोरोना से बचाव के लिए जारी सरकारी गाइडलाइन का पालन करने का आग्रह किया. कहा कि भीड़भाड़ में जाने से बचें.अगर जाएं तो तमाम लोग मास्क लगाएं और शारीरिक दूरी का पालन करें.

इसे भी पढ़ेंः एक तालाब के सौंदर्यीकरण पर 14 करोड़ खर्च, दूसरे पर मात्र ढाई करोड़, आप ही बताइए कौन ज्यादा सुंदर?

Related Articles

Back to top button