Crime NewsGiridih

गिरिडीहः रिटायर्ड सीआइ की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध में मर्डर की आशंका

Giridih: शहर के पचम्बा थाना के बोड़ो निवासी और रिटायर्ड राजस्व कर्मचारी अलीबक्श की रविवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना देर रात करीब ढाई बजे की है. जब अलीबक्श बोरो स्थित अपने घर पर थे.

इसी दौरान घर की खिड़की से दो राउंड फ़ायरिंग हुई. जिसमें दोनों गोली उनके सिर पर लगी. इससे मौके पर ही सेवानिवृत कर्मी की मौत हो गई.

इसे भी पढ़ेंःइसरो के वैज्ञानिकों का वेतन कम करने वाले आज कर रहे गर्व करने का खेल

अवैध संबंध में हत्या की आशंका

माना जा रहा है कि हत्या के पीछे अवैध संबंध और पारिवारिक विवाद है. मामले की जांच में जुटी पुलिस ने मां-बेटे को हिरासत में लिया है. और पूछताछ कर रही है.

मामले की जांच करती पुलिस

वही घटना की जानकारी देते हुए मृतक की बेटी रूबी परवीन और बेटा हसनेन ने बताया कि जिस वक्त घटना हुई. उस वक़्त बारिश के साथ बिजली भी कड़क रही थी. लिहाजा घर में सोए लोगो को पहले तो समझ नहीं आया कि क्या हुआ.

बावजूद इसके रूबी अपने पिता को देखने जब उनके कमरे में गई, तो देखा कि उसके पिता ओंधे मुंह गिरे हुए. और कमरे में बेड के नीचे खून पसरा है.

जबकि खिड़की में दो सुराख भी नज़र आये. जो गोली के ही सुराख लग रहे है. बताया जा रहा है कि अलीवक्स बिरनी अंचल के प्रभारी अंचल निरीक्षक सह राजस्व कर्मचारी थे. और 31 अगस्त को वो सेवानिवृत हुए थे.

इसे भी पढ़ेंः#EconomicSlowDown आर्थिक मंदी में रानीगंज रेल पार्सल कार्यालय बंदी के कगार पर

Related Articles

Back to top button