
- गोरहंद का संक्रमित युवक अपने बहनोई के साथ लौटा था ओडिशा से
- दोनों निकले पाजिटिव, एक का रिम्स में तो दूसरे का भी रांची में इलाज
- स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के बगैर गोरहंद गांव को बीडिओ-सीओ ने किया सील
- स्वास्थ्य कर्मियों ने लिये 35 लोगों के सैंपल
Giridih: सोमवार दोपहर बाद कोरोना पॉजिटिव का नया केस गिरिडीह के धनवार थाना क्षेत्र के गोरहंद गांव में मिला. गोरहंद गांव से मिला नया कोरोना पॉजिटिव मरीज 30 वर्षीय प्रवासी युवक बताया जा रहा है. गांव का यह कोरोना संक्रमित युवक ओड़िशा से अपने बहनोई के साथ लौटा था. युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है.
वैसे इस नये केस को लेकर हैरान करने वाली बात यह भी सामने आयी कि स्वास्थ्य विभाग के पास इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है. सिविल सर्जन डॉ अवधेश सिन्हा ने गोरहंद गांव के नए केस की जानकारी होने से तो इनकार कर दिया. पूछे जाने पर सिविल सर्जन ने साफ तौर पर कहा कि कोविड-19 का कोई भी नया केस गिरिडीह में मिलता है तो इसकी पूरी जानकारी स्वास्थ मंत्रालय से पहले दी जाती है.
इस बीच बीडीओ रामगोपाल पांडेय से पूछे जाने पर कहा कि बगैर स्वास्थ विभाग के कोरोना संक्रमित के मामले में कार्रवाई संभव नहीं है क्योंकि गांव से कोरोना संक्रमित मिला है तो उसके संपर्क में आये लोगों के सैंपल स्वास्थ्य कर्मियों ने ही लिये हैं.
बहरहाल, कोरोना काल में जिले का यह पहला मामला है जब एक कोरोना का पॉजिटिव केस मिला पर इसकी जानकारी स्वास्थ विभाग को भी नहीं है.
इसे भी पढ़ें – 12वीं के साइंस-कॉमर्स और 10वीं की कॉपियों की जांच पूरी, जुलाई के दूसरे हफ्ते में रिजल्ट
ढाई किलोमीटर का इलाका सील किया गया
इधर सोमवार को धनवार बीडीओ और सीओ शशिकांत सिंकर की मौजदूगी में धनवार पुलिस ने गोरहंद गांव के करीब ढाई किमी के इलाके को सील किया. इसके बाद अब जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या जहां 11 हो गयी है, वहीं कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 68 हो चुकी है.
इधर पीपीई किट पहने स्वास्थ्य कर्मियों ने युवक के संपर्क में आये परिजनों समेत 35 संदिग्धों के सैंपल भी लिये. इस दौरान प्रवासी युवक के परिवार की तीन महिलाओं और दो बच्चों को गांव के सरकारी क्वांरटीन सेंटर में भेज दिया गया. अधिकारियों के निर्देश पर पूरे गांव को सैनेटाइज किया गया.
गोरहंद गांव का यह संक्रमित युवक कुछ दिनों पहले ओडिशा से अपने बहनोई के साथ घर पहुंचा था. संक्रमित युवक की बहन की ससुराल देवरी बताया जा रही है. ओडिशा लौटने के बाद संक्रमित युवक के बहनोई की तबीयत बिगड़ी, तो वह अपने साले का घर गोरहंद पहुंच गया.
साला ही अपने बहनोई को लेकर उसका इलाज कराने रांची ले गया था, जहां दोनों ने अपने-अपने सैंपल जांच के लिए दिये थे. दोनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने की बात सामने आ रही है. लिहाजा, पहले बहनोई तो अब गोरहंद निवासी साले का इलाज भी रिम्स में किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें – RMC जिस कंपनी से कराती है आउटसोर्सिंग, वही कर्मचारियों का वेतन लेकर हो जाती है फरार





Thanks so much for the blog post.
I like this website very much, Its a very nice office to read and incur information.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
Like!! Really appreciate you sharing this blog post.Really thank you! Keep writing.