
Giridih : गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र के जमडीहा गांव के जरियाबागी गांव में गुरुवार को वज्रपात के चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. वहीं एक महिला समेत दो गंभीर रूप से घायल हैं. मृतक की पहचान जरियाबागी गांव निवासी गोनी रविदास के बेटे संजय रविदास के रुप में की गयी है. जबकि दोनों घायलों में 60 वर्षीय प्रभु रविदास और 30 वर्षीय राधिका रविदास शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें :पेगासस व बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का विधानसभा मार्च, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वज्रपात की घटना एक ही गांव के दो अलग-अलग जगहों पर हुई. घटना की जानकारी मिलने के साथ ही मृतक के परिजन घटनास्थल पहुंचे. जिसके बाद देवरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
जानकारी के अनुसार संजय रविदास अपने छोटे भाई मिथिलेश के साथ दोपहर का भोजन गांव स्थित अपने खेत पहुंचाने पहुंचे थे. इसी दौरान शाम करीब पांच बजे मूसलाधार बारिश शुरू हुई. जहां वज्रपात से युवक घायल हो गया. जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इसे भी पढ़ें :काफी समय बाद संसद पहुंचे लालू प्रसाद, पीएम मोदी और नीतीश सरकार पर जम कर बोला हमला




