Lead NewsNEWSRamgarh

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रजरप्पा में भैरवी नदी के तट पर होगी गंगा महाआरती

Ramgarh : कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर रजरप्पा में भैरवी नदी के तट पर गंगा महाआरती का आयोजन किया जायेगा. 19 नवंबर को महाआरती का आयोजन किया जायेगा. रजरप्पा प्रशासनिक भवन में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कर भाजपा नेता राजीव जायसवाल ने टीम के साथ यह जानकारी दी.

इसे भी पढ़ेंःबोकारो के कर्नल जय प्रकाश को मिला तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार, राष्ट्रपति कोविंद ने किया सम्मानित

जायसवाल ने कहा कि कार्तिक का महीना हिंदुओ के लिए बहुत ही पवित्र है. उन्होंने कार्यक्रम में कई विशिष्ट लोग शामिल होने का दावा किया है. मालूम हो कि पहली बार भैरवी के तट पर रजरप्पा में इस तरह का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये बाकायदा कमेटी का गठन किया गया है. कमेटी में अध्यक्ष- राजीव जायसवाल, उपाध्यक्ष- रवि साहू, सचिव शशी पाण्डेय, सह सचिव- संजय सोनकर, आरती प्रभारी- संतोष तिवारी, कार्यक्रम प्रभारी- प्रीतम झा, व्यवस्थापक- दीपक सिंह, स्वागत मंडली- बबली सिंह, सोनू सोनी, सूरज वर्मा, विनीत यादव, कृष्ण केवट, सोशल मीडिया प्रभारी-विक्की महतो, सीएम महतो, अरविंद जायसवाल, छोटू केवट मंच प्रभारी- महेंद्र सिंह, राहुल कुमार आईटी सेल प्रभारी- शशी सिंह, सूरज कुशवाहा आदि शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button