
Giridih : निर्बाध पेयजलापूर्ति के लिए गिरिडीह के खंडौली पेयजलापूर्ति ट्रीटमेंट प्लांट को अलग पावर सब स्टेशन की जरूरत थी. जिसका शिलान्यास गिरिडीह के दो सत्तारुढ़ दल के विधायकों सुदिव्य कुमार सोनू और गांडेय विधायक डा. सरफराज अहमद ने किया.
दिलचस्प बात यह भी है कि आनन-फानन में किए गए इस शिलान्यास को लेकर सवाल उठ रहे हैं. अब तक बिजर्ली बोर्ड के गिरिडीह सर्किल को फंड और सामान नहीं मिला है.
इसे भी पढ़ेंः सीरो सर्वे से खुलासा, अगस्त तक हर 15वां व्यक्ति था कोरोना संक्रमित, ICMR ने त्योहारी मौसम को लेकर चेताया
गिरिडीह सर्किल के अधीक्षण अभियंता धनजंय कुमार ने देते हुए बताया कि फंड और सब स्टेशन निर्माण के लिए जिन समानों की जरुरत है, उसके लिए पत्राचार कर दिया गया है. उम्मीद है कि जल्द ही राज्य मुख्यालय से सामान उपलब्ध कराया जाएगा.
शिलान्यास के दौरान सब स्टेशन के निर्माण की अवधि अगले छह माह तय की गयी. वन विभाग से एनओसी मिलने के बाद कार्य शुरू कराने का निर्णय लिया गया. जिसे पूरे शहर को निर्बाध पानी आपूर्ति हो सके. निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को पेयजलापूर्ति भी बेहतर तरीके से किया जा सकेगा.
इसे भी पढ़ेंः 10 पुस्तकों का कुरमाली में अनुवाद किया शिक्षक अजय ने, बच्चों को होगा लाभ
10 एमवीए के इस सब स्टेशन में एक ट्रांसर्फमर से दोनों प्लांट को पेयजलापूर्ति होगी. दूसरे ट्रांसर्फमर से खंडौली के करीब 35 गांवों को बिजली मिलेगी. शिलान्यास समारोह में भाजपा नेता मोतीलाल उपाध्याय, बिजली बोर्ड के पदाधिकारी देशराज, सतेन्द्र कुमार और अमित कुमार के अलावे काफी संख्या में प्लांट के कर्मी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ेंः बड़बोले चीन ने कहा-भारत ने अवैध तरीके से किया लद्दाख का गठन, हम नहीं देते मान्यता





My developer is trying to convince me to move to .net from PHP.
I have always disliked the idea because of the costs.
But he’s tryiong none the less. I’ve been using Movable-type on numerous websites for about a year
and am concerned about switching to another platform.
I have heard fantastic things about blogengine.net.
Is there a way I can import all my wordpress posts into it?
Any kind of help would be really appreciated!