GiridihJharkhand

Giridih: बगोदर के सोना पहाड़ी मंदिर में विधायक ने किया 99 लाख की योजना का शिलान्यास

Giridih: गिरिडीह के बगोदर प्रखंड धार्मिक स्थल सोना पहाड़ी मंदिर के सौंदर्यीकरण अब पर्यटन विभाग से किया जाएगा. शनिवार को बगोदर विधायक विनोद सिंह ने पर्यटन विभाग की राशि 99 लाख की लागत से प्रस्तावित बहुउद्देशीय भवन और परिसर योजना का शिलान्यास किया.

लोगों की आस्था से जुड़े इस धार्मिक स्थल के सौंदर्यीकरण और प्रस्तावित योजना के शिलान्यास से जहां लोगों के बीच खुशी देखी गई. वहीं विधायक विनोद सिंह ने कहा कि कोरोना काल में इस धार्मिक स्थल में योजनाओं के शिलान्यास ने निश्चित तौर पर विकास की गति को बढ़ाया है.

इसे भी पढ़ें :साथ चलते कार्यकर्ता का हाथ लगा तो गुस्साये कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मार थप्पड़, देखें VIDEO

अब इसी सोना पहाड़ी मंदिर से बगोदर के समस्याओं को दूर करने के अभियान की महज शुरुआत है. कहा कि कोरोना काल में कई लोगों ने अपनों को खोया. वो खुद भी संक्रमित हुए तो अपने इलाके के लोगों के बीच से कई दिनों तक दूर रहे.

इसका अफसोस अब भी होता है लेकिन अब हालात समान्य है और आने वाले दिनों में बगोदर के विकास का उदहारण दिया जाएगा. इसके लिए सारे प्रयास किए जा रहे है. वह खुद भी एक-एक गतिविधि पर नजर रखे हुए है.

इधर विधायक सिंह ने शिलापट्ट पर नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया. समारोह में मनोज गुप्ता, गजेन्द्र महतो, पूनम महतो, संदीप जायसवाल, संतोष रजक, उमेश मंडल, हीरामन महतो, राजकुमार महतो, मोबिन अंसारी, यशोदा देवी, नरेश महतो, आदम अंसारी समेत कई मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें :पलामू: वर्चुअल और हाइब्रिड तरीके से लगी लोक अदालत, 534 मामले निपटाए गए, एक करोड़ से अधिक का सेटलमेंट

Related Articles

Back to top button