
Giridih : गिरिडीह वन प्रक्षेत्र की टीम ने गुरुवार सुबह मुफ्फसिल थाना इलाके के बदगुन्दाखुद जंगल में छापेमारी कर सफेद पत्थर कार्टेज से लोड ट्रैक्टर को जब्त किया है. रेंजर एस. के रवि के नेतृत्व में वन विभाग के कर्मियों ने पत्थर लोड ट्रैक्टर को जब्त किया है. ट्रैक्टर चालक फरार हो गया. ट्रैक्टर किसका फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है. ट्रैक्टर पर लदे पत्थर की कीमत लाखों में बताई जा रही है.
इसे भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी के माता-पिता की Palamu में गला रेतकर नृशंस हत्या
लाखों रुपए मूल्य के इस सफेद पत्थर को इलाके के माफियाओं द्वारा इसी जंगल से अवैध उत्खनन कर दूसरे राज्यों तक भेजा जाता है. वन विभाग की मानें तो बदगुन्दाखुद जंगल से सफेद पत्थर कार्टेज की तस्करी पिछले कई महीनों से जारी है. पत्थर माफिया इस जंगल से सफेद पत्थर का अवैध उत्खनन कर रहे हैं. रेंजर को भी इसकी सूचना पिछले कई दिनों से मिल रही थी. इन्हीं सूचना के आधार पर गुरुवार की सुबह जंगल में छापेमारी की गई.




