GiridihJharkhand

गिरिडीह : एचईबी लाइन में गड़बड़ी के कारण गिरिडीह-मधुपुर सवारी इलेक्ट्रिक ट्रेन खुलने में हुई देरी, यात्री दिखे परेशान

Giridih : एचईबी लाइन में गड़बड़ी के कारण गिरिडीह-मधुपुर सवारी इलेक्ट्रिक ट्रेन खुलने हुई देरी से यात्री परेशान दिखे. गिरिडीह-मधुपुर रेलखंड में संचालित होने वाली ट्रेन रात 10 बजे पड़ी थी. एचईबी लाइन में गड़बड़ी की वजह से आउटर सिग्नल भी बंद थे. स्टेशन में भी अंधेरा था. लाइन में खराबी की वजह से ट्रेन सवा घंटे लेट खूली. जिससे यात्री परेशान दिखें.

इसे भी पढ़ें:BREAKING : रांची में कोरोना से महिला की मौत

बताया जा रहा है कि इस ट्रेन की मदद से कई दूसरे जहग की ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों की ट्रेन की टाइमिंग भी मिस हो गयी. जिससे उन्हें खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा.

प्रबंधक मनोज बरनवाल ने जानकारी दी कि एचईबी लाइन में गड़बड़ी के कारण ये परेशानी हुई है. प्रबंधक से जानकारी मिलने के बाद यात्रियों ने आसनसोल रेल डिवीजन पर आरोप लगाया कि कई दशकों बाद गिरिडीह को इलेक्ट्रिक ट्रेन मिली है. इसके बाद भी आसनसोल रेल डिवीजन का रवैया गिरिडीह स्टेशन के प्रति सही नहीं है.

इसे भी पढ़ें:Jharkhand: बोर्ड-निगमों के गठन को लेकर सीएम तैयार, कांग्रेस-राजद को सता रहा है कुनबा भरभराने का डर

Related Articles

Back to top button