
Giridih: बिरनी थाना इलाके के किशनितांड गांव के बंद पड़े पत्थर खदान में नए साल के पहले दिन रविवार को पानी से लबालब भरे तालाब से शव बरामद होने से सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण जुट गए वहीं मौके पर आनन-फानन में पुलिस भी पहुंची. इस दौरान मृतक की पहचान किशनितांद गांव निवासी 55 वार्सिया चेतलाल तूरी के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि मृतक भाकपा माले का कैडर था और बिरनी में काफी सक्रिय था. बिरनी थाना प्रभारी अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही भाकपा माले के भी कई कार्यकर्ता और नेता भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के शादीगवारो गांव में चोरी के इरादे से घर में घुसा चोर, ग्रामीणों ने पीट पीटकर मार डाला
घटना के बाद से चेतलाल के परिजन उनकी पत्नी अश्वा देवी, बेटा महेश तुरी और उमेश तूरी का रो रो कर बुरा हाल है वहीं भाकपा माले के नेताओं का दावा है कि चेतलाल की हत्या कर सबूत मिटाने के मकसद से शव को बंद पड़े खदान के पानी में फेंका गया है और अब परिजन भी यही मानकर चल रहे हैं. जानकारी के अनुसार मृतक पिछले दस दिनों से घर से लापता था. उसके लापता होने की सूचना भी परिजनों ने बिरनी थाना पुलिस को दिया था. वही दस दिन बाद नए साल के पहले दिन ही चेतलाल का शव पानी में तैरता हुआ मिला. फिलहाल मौत के कारणों या उसकी वजह अब तक पता नहीं चल पाई है.




