GiridihJharkhand

गिरिडीह : भाजपा ने दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं का किया विरोध, दिया धरना

Giridih : राज्य में हत्या और दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में भाजपा की गिरिडीह कमिटी ने बुधवार को धरना दिया. शहर के अबेंडकर चौक पर पार्टी के धरना की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने की. धरना में गांडेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, उपमहापौर प्रकाश सेठ, पूर्व मेयर सुनील पासवान, जिला मंत्री सुभाष चंद्र सिन्हा, विनय सिंह, संदीप डंगाईच, मोती लाल उपाध्याय, जिला मंत्री देवराज, संजीत सिंह पप्पू समेत कई लोग शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें- जामताड़ा : दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं के विरोध में भाजपाइयों ने दिया धरना

इस दौरान पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के एक साल के कार्यकाल में ठप पड़ी विकास योजना और दुष्कर्म व हत्या की घटना ही बड़ी उपलब्धि बनकर उभरी है. हर रोज राज्य के किसी न किसी से जिले से हत्या और दुष्कर्म की खबरें सुनने को मिल रही हैं. मौके पर पार्टी के नेता दिलीप वर्मा ने भी राज्य सरकार को विफल सरकार बताते हुए कहा कि अब हेमंत सरकार से जनता तंग आ चुकी है, क्योंकि हर व्यक्ति को यही भय लगता है कि उनकी बेटी और बहन घर से निकली, तो सुरक्षित नहीं लौटेगी.

दिलीप वर्मा ने कहा कि सरकार का विरोध होने पर पुलिस विरोध करनेवालों को खुलेआम धमकाती है. इससे जाहिर है कि पुलिस हालात सुधारने से अधिक विरोध करनेवालों को दंडित करने के प्रति जिम्मेदारी समझ रही है. इस दौरान नगर महामंत्री संदीप डंगाईच ने हेमंत सरकार को अनुभवहीन सरकार की संज्ञा देते हुए कहा कि काफी उम्मीदें थीं लोगों को. लेकिन, साल भर में ही झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार ने एक लचर सरकार चलाने का प्रमाण दे दिया.

धरना में भाजपा नेता विनय सिंह, प्रदीप शर्मा, हरमिंदर सिंह बग्गा, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, रजनी कौर, छोटू खान, यदुनंदन पाठक, रागिनी लहरी समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- अब मिशन बंगाल पर लगाये गये मंत्री आलमगीर आलम

Related Articles

Back to top button