
Manoj Kumar Pintu
Giridih : गिरिडीह नगर निगम के महापौर और धनवार की बड़की सरिया नगर पंचायत चुनाव की सारी तैयारी पूरे होने का दावा कर रही है. इन चुनावों को लेकर 31 अगस्त को चुनाव आयोग के अधिकारियों का गिरिडीह दौरा होना है. इस बीच हेमंत सरकार द्वारा महापौर और अध्यक्ष पद के चुनाव को निर्दलीय आधार पर कराने की घोषणा ने कई दलों के संभावित दावेदारों को जोर का झटका दिया है.
इसे भी पढे़ंः रिम्स की व्यवस्था सुधारने में लगे अधिकारी, सुबह-शाम लगा रहे राउंड
जबकि महापौर की दावेदारी को लेकर झामुमो और भाजपा समेत कांग्रेस के कई नेता अपनी दावेदारी की जोर-आजमाईश में थे. लेकिन घोषणा ने इन दावेदारों को झटका दिया है तो झामुमो और भाजपा की परेशानी को बढ़ा दिया है. क्योंकि निर्दलीय चुनाव की घोसणा के बाद भी माना जा रहा है कि भाजपा, झामुमो, कांग्रेस के कई दावेदार चुनाव लड़ सकते हैं. वैसे आजसू भी महापौर के लिए प्रत्याशी उतारने के मूड में थी. यह अलग बात है कि गिरिडीह नगर निगम इलाके में आजसू का कोई खास जनाधार नहीं है.
इसे भी पढ़ेंः अरमान कोहली की वजह से बॉलीवुड के बादशाह बने हैं शाहरुख खान, SRK ने खुद बताई वजह
आजसू से गिरिडीह के सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी के होने के बाद भी आजसू जनाधार बनाने के जुगाड़ में अब तक जुटी हुई है. इसमें अब तक आजसू को अपेक्षित सफलता नहीं मिली है, जिससे आजसू किसी चुनाव जीतने का दावा कर सके.
इसके पीछे भी वजह रही कि सांसद चौधरी का अक्सर अपने संसदीय क्षेत्र से गायब रहना. सबसे अधिक नाराजगी भाजपा के वोटरों में अब भी दिख रही है. वैसे आजसू से महापौर की दावेदारी को लेकर पार्टी के केन्द्रीय नेता अर्जुन बैठा का नाम आगे था. खुद आजसू के अध्यक्ष गुड्डु यादव भी अर्जुन बैठा का नाम पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व के पास लेकर गये थे.
इसे भी पढ़ेंः ट्रिपल तलाक देकर पत्नी का Porn Video डाला, सदमे में महिला ने उठाया खौफनाक कदम
इधर घोषणा से पहले भाजपा, कांग्रेस और झामुमो से संभावित जिन दावेदारों के नाम की चर्चा चुनाव लड़ने को लेकर था, उसमें भाजपा से प्रकाश दास, दारा हाजरा और डा. शैलेन्द्र चौधरी शामिल थे. तो झामुमो से दिलीप रजक, प्रमिला मेहरा और कुमार गौरव के नाम की चर्चा थी. जबकि कांग्रेस से डा. समीर राज चौधरी का नाम सामने आ रहा था.
वैसे हकीकत यह भी है कि निर्दलीय आधार पर चुनाव की घोषणा होने से कांग्रेस को कोई परेशानी नहीं है. क्योंकि डा. समीर राज चौधरी के बाद पार्टी में कोई और चेहरा नहीं है. लिहाजा, निर्दलीय चुनाव लड़ने पर डा. समीर राज को पार्टी द्वारा समर्थन मिलना तय माना जा रहा है.
इसे भी पढ़ेंः गिरिडीह के निमियाघाट में आशिकी में नानी की हत्या, मां को किया घायल




