NEWS

गिरिडीह :  सरिया में इलेक्ट्रिक दुकान में लगी आग, 10 लाख का स्टॉक जलकर राख

Giridih :सरिया के बेड़ो गांव स्थित इलेक्ट्रिक दुकान में भीषण आगलगी की घटना में करीब 10 लाख का नुकसान हो गया. घटना देर रात दो बजे की है. दुकान मालिक अजय कुमार जानकारी मिलने के बाद दुकान पहुंचे. इसके बाद लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गयी.

इस दौरान सरिया थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी. सरिया पुलिस करीब एक घंटे लेट से घटनास्थल पहुंची. वहीं धनवार अग्निशमन विभाग का वाहन भी डेढ़ घंटे बाद बेड़ो गांव पहुंचा. सरिया से धनवार की दूरी 30 किमी रहने के कारण अग्निशमन के वाहन का लेट से पहुंचने की बात कही जा रही है. इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका.

शार्ट सर्किट हो सकता है कारण

आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट की बात कही जा रही है. यह भी कहा जा रहा है कि मीटर के पास लगा एमसीबी स्वीच का बटन नहीं गिरने के कारण यह भयानक हादसा हुआ. आगलगी के कारण दुकान में रखे सामान के साथ पंखा और कई मंहगे इलेक्ट्रिक उपकरण पूरी तरह से जलकर राख हो गए. दुकान मालिक का घर सरिया के मुख्य बाजार ठाकुरबाड़ी मंदिर के समीप है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button