
Ranchi: बिरसा कृषि विवि के कुलपति डॉ ओंकारनाथ सिंह एवं सोका विवि, जापान के पूर्व अध्यक्ष व टीम लीडर डॉ योशीहिसा ने बुधवार को राज्यपाल रमेश बैस से राजभवन में मुलाकात की. इस दौरान पदाधिकारियों ने बिरसा कृषि विवि, रांची एवं सोका विवि, जापान के बीच कृषि, वानिकी आदि विभिन्न क्षेत्रों में हुए एमओयू की जानकारी दी.
इस अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी, राज्यपाल के आप्त सचिव अशोक शाजवान, वाई ओजेकी, अंतरराष्ट्रीय मामलों का कार्यालय, सोका गकाई सहित जापानी प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें:स्कूलों से ड्रॉप आउट पर केंद्रीय मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने जतायी चिंता, कहा- निदान में केंद्र से मिलेगी मदद




