
Gaya : जिले के जीटी रोड पर एक बड़ा हादसा हुआ है. जिसमें एक खड़े टैंकर में कार सवार ने टक्कर मार दी. घटना में कार में बैठे 6 लोगों में से तीन की मौत हो गई है. जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.
घटना आमस थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित शेरपुर के पास की है. स्थानीय लोगों के अनुसार कार रांची की तरफ से आ रही थी और औरंगाबाद की ओर जा रही थी.
इसे भी पढ़ें :बिहार : खुसरूपुर स्टेशन पर झाझा-पटना मेमू ट्रेन में गोलीबारी, तीन यात्री घायल




