Lead NewsNationalNEWSTOP SLIDER

गौतम अडानी दूसरे से फिसलकर 38वें स्थान पर पहुंचे, जानें-कितनी रह गई उनकी संपत्ति

New Delhi: अडानी समूह के मालिक गौतम अडानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. 24 जनवरी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से अडानी समूह के शेयर लगातार लुढ़क रहे हैं. शेयर गिरने के साथ ही अडानी अमीरों की सूची में लगातार लुढ़कते जा रहे हैं. इस सूची में जनवरी माह में दूसरे स्थान पर रहने वाला गौतम अडानी फिसल कर 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं. उनकी संपत्ति 120 अरब डॉलर से घटकर 33 अरब डॉलर रह गई है.

 

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से अडानी की कंपनियों के शेयरों में 85 फीसदी तक गिरावट आ चुकी है. अडानी अब रिलायंस के प्रमुख मुकेश अंबानी की 83 अरब डॉलर की संपत्ति से अब 50 अरब डॉलर पीछे है. मालूम हो कि हिंडनबर्ग ने आरोप लगाया था कि शेयरों का मूल्य वास्तविक मूल्य से 85 फीसदी ज्यादा है. इसके बाद से अडानी की कंपनी के शेयरों में गिरावट का दौर शुरू हुआ और वह अमीरों की सूची में दूसरे स्थान से खिसककर 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

 

अदाणी के शेयरों में सोमवार को भी भारी गिरावट रही. स्थित यह हो गई है कि उनके समूह की 10 में से अब केवल दो ही कंपनियां ऐसी हैं, जिनका बाजार पूंजीकरण एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है. पूंजीकरण के लिहाज से अदाणी समूह अब आईसीआईसीआई समूह से भी पीछे हो गया है जिसकी कुल पूंजी 7.23 लाख करोड़ रुपये रही है.

Related Articles

Back to top button