GarhwaJharkhandRanchi

गढ़वा को मिलेगी Multipurpose Cultural Complex की सौगात, सीएम हेमंत सोरेन से मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने की अपील

Ranchi: गढ़वा में मल्टीपर्पस कल्चरल कॉम्पलेक्स बनाये जाने की तैयारी है. इस शहर के नगर भवन की जमीन पर 540.00 लाख की लागत से इसे बनाया जायेगा.

विधायक और राज्य सरकार में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन को इस संबंध में लेटर लिखकर अपील भी की है.

उनके अनुसार गढ़वा एक घनी आबादी वाला शहर है. आने वाले समय की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक वृहद काम्प्लेक्स बनाया जाना चाहिये.

जर्जर हो चुके टाउन हॉल की जगह पर Multipurpose Cultural Complex बनाना एक बेहतर विकल्प होगा.

इसे भी पढ़ें – बैंक में घुस बोला युवक, ‘सर… पासबुक अपडेट कर दीजिए, कोरोना संदिग्ध हूं, सैंपल देकर आया हूं’

लंबित है प्रशासनिक स्वीकृति

नगर विकास विभाग द्वारा वर्ष 2017 में गढ़वा में Multipurpose Cultural Complex बनाये जाने की स्वीकृति दी थी. इसके लिए 540.00 लाख की अनुमानित लागत तय की गयी थी.

गढ़वा नगर परिषद द्वारा इस प्रस्ताव को स्वीकृति भी दी जा चुकी है. जमीन की अनुपलब्धता के कारण गढ़वा नगर भवन के स्थान पर Multipurpose Cultural Complex का निर्माण कराया जाना तय किया गया.

31 अक्टूबर, 2019 को नगर विकास विभाग ने 540.00 लाख के बजट को सीमित करते हुए इसके लिए 3 करोड़ की राशि तय कर दी. हालांकि अब तक योजना को प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिल सकी है.

इसे भी पढ़ें – Corona: रांची के दो निजी अस्पतालों में दो नये संक्रमित मिले, झारखंड में हुए 1612 केस

बहुमंजिली इमारत की है दरकार

मंत्री ने सीएम को लिखे पत्र में कहा है कि गढ़वा नगर परिषद की भूमि पर अधिक सुविधा संपन्न कॉम्प्लेक्स की बहुमंजिली इमारत का निर्माण किया जाये. इसके लिए पूर्व निर्धारित 540.00 लाख की राशि का ही उपयोग हो.

गढ़वा की जरूरतों को देखते हुए यहां एक उच्च स्तरीय  Multipurpose Cultural Complex बनाया जाना चाहिए. नगर विकास विभाग के सचिव को भी इस लेटर की प्रतिलिपि भेजी गयी है.

इसे भी पढ़ें – रिम्स के कोविड वार्ड में वार्ड बॉय परिजन से लगवा रहा बिस्तर, अंदर जाने की भी दे रहा अनुमति (देखें वीडियो)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button