Main SliderRanchi

रिम्स के कोविड वार्ड में वार्ड बॉय परिजन से लगवा रहा बिस्तर, अंदर जाने की भी दे रहा अनुमति (देखें वीडियो)

Ranchi: रांची के रिम्स अस्पताल में वॉर्ड बॉय अपनी मनमानी कर रहे हैं. प्रबंधन का इनपर कोई जोर नहीं है. कोरोना काल में बच्चे-बच्चे को इस बात की जानकारी है कि संक्रमित लोगों से दूर रहना है. जहां कोरोना संक्रमित रहते हैं, वहां बाहरी लोगों के आने-जाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी है.

लेकिन ये बात रिम्स के वॉर्ड बॉय भूल चुके हैं. रांची के हरमू, निजाम नगर की एक महिला जिसने आठ जून को एक बच्चे को जन्म दिया, उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आयी. महिला बच्चे को जन्म देने के बाद अपने घर में होम क्वारेंटाइन में थी. रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद महिला और उसके बच्चे को रिम्स के कोविड वॉर्ड में प्रशासन की तरफ से ले जाया गया.

इसे भी पढ़ें – ‘KISS’ कर करता था कोरोना का इलाज, खुद तो मरा असलम बाबा, 23 को कर गया संक्रमित

पूरी घटना को जानने के लिए देखें वीडियो


महिला के साथ उनके परिजन भी रिम्स पहुंचे. जहां परिजन को ही चौथे तल्ले तक बेड खींच और बाकी का सामान लेकर जाने को कहा गया. परिजन ने सारी घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया. नीचे लगे वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि कैसे वॉर्ड बॉय महिला के परिजन को कोविड वॉर्ड में आने देता है.

पॉजीटिव महिला के बेड को लगाने के लिए कहता है. बाहर से सामान लाने को कहता है. सामान लाने के बाद परिजन से ही बिस्तर पर चादर बिछाने को कहता है. विरोध करने पर वॉर्ड बॉय ने कहा कि यहां सभी को अपना काम खुद से ही करना पड़ता है. इस बात पर कोविड वॉर्ड के अंदर ही परिजन और वॉर्ड बॉय की काफी देर तक बहस होती है. बाद में वॉर्ड बॉय परिजन को कोविड वॉर्ड से बाहर जाने को कहता है.

इसे भी पढ़ें – राज्य के उच्च व तकनीकी शिक्षा का बजट 740 करोड़, फिर भी 396 सरकारी संस्थानों में एक भी NIRF रैंकिंग में नहीं

क्या कहा रिम्स सुपरिटेंडेंट विवेक कश्यप ने

इस मामले पर न्यूज विंग ने रिम्स सुपरिटेंडेंट विवेक कश्यप से बात की. उन्होंने साफ तौर से कहा कि मैं कुछ भी नहीं कह सकता इसपर आप डॉक्टर बृजेश से बात कर लें.

क्या कहा कोविड-19 के नोडल पदाधिकारी डॉ ब्रजेश मिश्रा ने

डॉ ब्रजेश मिश्रा का कहना है कि ऐसा नहीं होना चाहिये. आप इस मामले में सुपरिटेंडेंट से बात कीजिये, जबकि रिम्स सुपरिटेंडेंट विवेक कश्यप ने डॉक्टर बृजेश से बात करने को कहा था, मतलब दोनों एक दूसरे पर बात को टाल रहे हैं.

क्या कहा सदस्य कोविड टास्क फोर्स डॉ निशित एक्का ने 

लोग तो रहते हैं, जैसे एक महिला है, जिसका पैर टूटा हुआ है उसकी देखभाल के लिए उसके परिजन साथ हैं, कोई छोटा बच्चा है जिसके साथ कोई ना कोई रहता ही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button