Jamshedpur

बागबेड़ा कॉलोनी में बुधवार से शुरू हो सकती है जलापूर्ति, बैठक में मासिक शुल्क नहीं देने का ऐलान

फिल्टर पानी की सुविधा देने की मांग उठी, हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर करने का लिया गया निर्णय, उग्र आंदोलन की बनी सहमति

Jamshedpur : बागबेड़ा कॉलोनी में 11 दिनों से ठप जलापूर्ति को 12वें दिन से शुरू कर दिए जाने की संभावना है. हो सकता है बुधवार को पहले जैसा ही पानी लोगों को मिलने लगे. इसको लेकर बागबेड़ा कॉलोनी के लोगों ने एक  बैठक की. बैठक में सभी लोगों ने मिलकर स्वच्छ पानी की आपूर्ति करने की मांग की.

मासिक शुल्क नहीं देने का निर्णय

बैठक में ही निर्णय लिया गया कि कॉलोनी के लोग अब मासिक शुल्क तबतक नहीं देंगे, जबतक की उन्हें फिल्टर वाला नहीं मुहैया नहीं कराया जाता है. लोगों ने कहा कि वर्तमान में प्रत्येक घरों से 100 रुपये मासिक शुल्क लेने का काम किया जा रहा है. यह पैसा मुखिया के पास जमा होता है.

जनहित याचिका दायर की घोषणा

बैठक में भाजपा नेता सुबोध झा और कांग्रेस नेता अजय ओझा ने कहा कि फिल्टर वाला पानी के लिए उनकी ओर से हाई कोर्ट में जनहित याचिका भी दायर करने का काम किया जाएगा. साथ ही आगे चलकर और उग्र आंदोलन भी किया जाएगा.

बैठक में ये थे मौजूद

ईश्वर टुडू, विनोद सिंह, अधिवक्ता संकटा सिंह, विनोद सिंह, राजेश पांडे, संजीत सिंह, संजय सिंह, एसकेपी जसवाल, शकुंतला देवी, बच्ची मिश्रा, रानी सिंह, उर्मिला सिंह, विनय सिंह, टिंकू सिंह, उर्मिला पांडे, राजकुमार सिंह, विनायक कुमार, विजय दुबे, मनोज तिवारी, अजय उपाध्याय, अशोक सिंह, अमित तिवारी, रामानंद प्रसाद, अखिलेश दास, संतोष सिंह, सूरज कुमार, अमित कुमार, संकटा सिंह, धर्म प्रकाश तिवारी, टिंकू सिंह, विनय सिंह, राजेश पांडे, छोटू कुमार, अनीता देवी, सुनीता चौधरी आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, चार घायल

 

Related Articles

Back to top button