GarhwaJharkhand

गढ़वा :  छत्तीसगढ़ से लौटे मजदूरों ने सुनायी आपबीती कहा- न खाना मिल रहा था न पानी

Palamu/Garhwa : पूरा भारत कोरोना महामारी से जूझ रहा है. कोरोना के प्रसार कम करने के लिए झारखंड सहित कई राज्यों में लॉकडाउन डाउन और कफ्र्यू लगा दिया गया है. इससे जो जहां हैं, कैद होकर रह गए हैं. पलामू प्रमंडल के गढ़वा के मजदूरों के साथ कुछ इसी तरह की स्थिति बनी हुई थी. लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री और पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री की पहल पर 50 से अधिक मजदूरों को सुरक्षित गढ़वा पहुंचाया गया.

राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री सह क्षेत्रीय विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर के प्रयास से छत्तीसगढ़ में फंसे गढ़वा के 50 से अधिक मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया. सभी मजदूरों को छत्तीसगढ़ सरकार ने मेडिकल जांच करा कर भोजन पानी की व्यवस्था देकर सुरक्षित झारखंड की सीमा तक भेज दिया.

इसे भी पढ़ेंः #CoronavirusLockdown : लंदन से नोएडा आया मेहमान दे गया कोरोना गिफ्ट, महिला पॉजिटिव, ब्लॉसम काउंटी सोसायटी सील  

भूख-प्यास से बेहाल थे सभी

जानकारी के अनुसार गढ़वा के चार दर्जन से अधिक मजदूर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर गए थे. लॉकडाउन डाउन के बाद सारे वहां फंसे हुए थे. सभी भूख प्यास से बेचैन थे. लॉक डाउन के कारण वे अपने घर नहीं पहुंच पा रहे थे. इसकी सूचना मंत्री श्री ठाकुर को मिली. उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की.

मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ट्वीट कर मामले की जानकारी दी. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने सभी मजदूरों को खाने-पीने की व्यवस्था के साथ उनका मेडिकल चेकअप करवा कर उन्हें सुरक्षित झारखंड की सीमा तक भेजवा दिया.

इसे भी पढ़ेंः #CoronaVirus : रांची के तमाड़ में एक मस्जिद में रुके 11 विदेशियों को पुलिस ने क्वारंटाइन में भेजा

सभी को घर तक पहुंचाया गया

सभी मजदूरों को वहां से अपने घर तक गढ़वा जिला प्रशासन की व्यवस्था से पहुंचाया जा रहा है. श्री ठाकुर ने बताया कि गढ़वा के किसी भी व्यक्ति को बाहर इलाज एवं भोजन के अभाव में मरने नहीं दिया जाएगा. उन्हें सरकार उचित व्यवस्था के साथ सुरक्षित वापस बुलाने के लिए तत्पर है.

इसे भी पढ़ेंः #CoronaEffect: बीसीसीएल के कोयला उत्पादन में आयी 30 फीसदी की गिरावट

न्यूज विंग की अपील :  देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं. इसमें सबसे अहम खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button