Garhwa

गढ़वा: मातम में बदली खुशियां, छत की रेलिंग टूटने से तीन लोगों की मौत,12 घायल

Garhwa: जिले के सदर थाना क्षेत्र के अंचला गांव में शादी की खुशियां एक हादसे से गम में तब्दील हो गयीं. शादी के दौरान छत की रेलिंग टूट गई, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी.

जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों में चार लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची के रिम्स रेफर किया गया है. अंचला गांव में हुए दर्दनाक हादसे के बाद से क्षेत्र में मातम छा गया है.

इसे भी पढ़ेंःबैन हटते ही चुनाव आयोग पर बरसीं मायावती, पूछा- सीएम योगी पर मेहरबानी क्यों?

कैसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, अंचला गांव में शादी समारोह के दौरान कुछ महिलाएं छत के ऊपर रेलिंग के सहारे खड़ी होकर शादी देख रही थी.

हादसे के बाद बिखरी ईंटें

इसी दौरान अचानक रेलिंग टूट कर नीचे बैठे लोगों के ऊपर गिर गयी. और मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई. इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

हादसे के बाद शादी वाले घर में मातम का माहौल है. आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़ेंःबिहार की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान, चुनावी मैदान में 68 उम्मीदवार 

Related Articles

Back to top button