GarhwaJharkhand

गढ़वा पुलिस ने वसूल किया 6 लाख 48 हजार का जुर्माना

Ranchi : कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सभी जिलों कोरोना गाइडलाइंस को लेकर सख्ती बरती जा रही है. लेकिन गढ़वा जिले में पुलिस सबसे ज्यादा सख्त है. पूरे राज्य में पुलिस ने 12 लाख रुपए जुर्माने की वसूली की है, जिसमें अकेले सबसे ज्यादा गढ़वा से 6.48 लाख रुपए वसूले गए.

 

झारखंड में कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के के लिए सरकार की तरफ से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लगाया गया है.

इसी क्रम में गुरुवार को राज्य के 1008 स्थानों पर पुलिस की तरफ से जांच अभियान चलाया गया. जांच के क्रम में 1264 लोगों को सरकार की तरफ से जारी निर्देशों का उल्लंघन करते पकड़ा गया. इनसे 12 लाख रुपये से ज्यादा जुर्माना वसूला गया.

 

इसे भी पढ़ें : दुष्कर्म का बदला लेने के लिए महिला ने की आरोपी की हत्या

Related Articles

Back to top button