
Garhwa/ palamu : गढ़वा जिला अंतर्गत मेराल थाना क्षेत्र में आज हदय विदारक घटना हुई. खेलने के क्रम में एक डेढ़ वर्ष के बच्चे की पानी से भरी बाल्टी में गिर जाने से उसकी मौत हो गयी. बच्चे की पहचान मेराल के बाना गांव निवासी संदीप विश्वकर्मा के पुत्र के रूप में हुई है. हादसे के बाद परिजन बच्चे को सामुदायिक अस्पताल ले गये, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे की मौत के जानकारी मिलते ही मां पार्वती देवी व पिता संदीप विश्वकर्मा सहित अन्य अस्पताल आए. लोग दहाड़ मार कर रोने लगे, जिससे अस्पताल तथा आसपास के दर्जनों लोग पहुंच कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया तथा बेसुध मां-बाप को किसी तरह टेम्पो में बैठा कर घर भेजा गया.
इसे भी पढ़ें-जोन्हा फॉल में झुमरी तिलैया के तीन छात्रों की डूबकर मौत, रांची में रहकर करते थे पढ़ाई
छोटे बच्चों को लेकर माता-पिता को हमेशा अलर्ट रहें
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह करीब 8.30 बजे बच्चा आंगन में खेल रहा था. उसकी मां घर में पिताजी को नाश्ता करा रही थी. इतने में खेलते-खेलते बच्चा बाल्टी में भरा पानी से खेलने लगा और खेलते खेलते मुंह के बल बाल्टी में गिर गया। कुछ देर के बाद मां बच्चे को बाल्टी में गिरा देख हल्ला की. आनन फानन में उसे अस्पताल लाया गया.अस्पताल में मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि छोटे बच्चों को लेकर माता-पिता को हमेशा अलर्ट रहना चाहिए. उनको कभी भी अकेले नहीं छोड़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि बच्चों को ऊंचाई वाले जगह पर भी नहीं छोड़े. खाली बर्तन व बाल्टी के पानी को हमेशा ढ़क कर रखने से ऐसी घटना नहीं घटती.
इसे भी पढ़ें-विजय माल्या की लंदन स्थित कोठी में टॉयलेट सीट पर भी सोना चढ़ा है : रिपोर्ट
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




