National

#GargiCollege: छात्राओं के साथ छेड़खानी मामले में 10 गिरफ्तार

New Delhi: दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में छह फरवरी को ‘फेस्ट’ के दौरान छात्राओं के साथ हुई कथित छेड़खानी के मामले में बुधवार को 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया. 

यह जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये सभी आरोपियों की उम्र 18 से 25 साल के बीच है.

इसे भी पढ़ें- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस व ट्रक की टक्कर, 13 की मौत, 31 घायल 

हो सकती है और गिरफ्तारियां: पुलिस

उन्होंने बताया कि मामले की जांच करने और संदिग्धों की पहचान करने के लिए पुलिस की 11 से ज्यादा टीमें उपलब्ध तकनीकी ब्योरों का विश्लेषण कर रही हैं और एनसीआर में जगह-जगह तलाशी ले रही हैं.

उन्होंने बताया कि कई लोगों से पूछताछ की जा रही है और विभिन्न संदिग्धों की पहचान की गयी है. पुलिस के अनुसार, फेस्ट जब चल रहा था तब ये आरोपी कॉलेज के बाहर थे.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न कॉलेजों के छात्र हैं. वे कॉलेज के बाहर जमा हुए, एक कार तोड़ी और फिर कॉलेज के भीतर घुस गये.

पुलिस ने बताया कि वे कॉलेज के सुरक्षा कर्मियों द्वारा लगाये गये अवरोधकों को फांद कर भीतर घुसे. उनकी संख्या सुरक्षाकर्मियों के मुकाबले बहुत ज्यादा थी. वहां उन्होंने छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार किया. अधिकारियों ने बताया कि जांच जारी है. और गिरफ्तारियां संभव हैं.

इसे भी पढ़ें- BNR चाणक्य व गुरु नानक हॉस्पिटल समेत 20 के पास नहीं है नक्शा या ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट, नोटिस जारी

फैक्ट फाइंडिंग समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग कर रही छात्राएं 

गार्गी कॉलेज की छात्राएं फैक्ट फाइंडिंग समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग को लेकर कक्षाओं का बहिष्कार कर रही हैं. दिल्ली पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में 10 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज की थी.

गौरतलब है कि छह फरवरी को कॉलेज उत्सव ‘रेवरी’ के दौरान शाम करीब साढ़े छह बजे नशे में धुत पुरुषों के समूह ने कॉलेज के प्रवेश द्वार पर धावा बोल दिया था और अंदर घुसकर उन्होंने छात्राओं के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button