Read Next
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
18/11/2025
एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी हुई ढेर
17/11/2025
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन में लाइव तसर सिल्क डेमो ने खींचा आगंतुकों का ध्यान
15/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत पर बोले पीएम मोदी, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया
13/11/2025
सुप्रीम कोर्ट का झारखंड सरकार को निर्देश, सारंडा वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य के रूप में करें अधिसूचित
Back to top button
Firozabad: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक निजी बस और ट्रक में टक्कर हो गयी. इस घटना में 13 लोगों की मौत की खबर है जबकि 31 घायल हुए हैं.
घायलों को इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है. घटना फिरोजाबाद इटावा के बॉर्डर के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रात करीब 10 बजे घटी है.
इसे भी पढ़ें- BNR चाणक्य व गुरु नानक हॉस्पिटल समेत 20 के पास नहीं है नक्शा या ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट, नोटिस जारी
बस ने कंटेनर ट्रक को पीछे से मारी टक्कर
जिला मजिस्ट्रेट चंद विजय सिंह ने बताया कि हादसे में 13 लोगों की जान चली गयी, जबकि 31 घायल हो गये. अधिकारियों ने बताया कि मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है. वहीं एसएसपी सचिंद्र पटेल के मुताबिक इस बस में 40-45 यात्री सवार थे.
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश कुमार ने बताया कि हादसा फिरोजाबाद के नगला खानगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 10 बजे हुआ. उन्होंने कहा कि बस दिल्ली से मोतिहारी (बिहार) जा रही थी. डबल डेकर बस ने एक कंटेनर ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी थी.
इसे भी पढ़ें- राज्य में जल्द बनेगी कौशल विद्या अकादमी, प्रस्ताव पर हेमंत सोरेन ने दी सहमति
उन्होंने बताया कि हादसे में घायल आठ लोगों को सैफई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताते हुए घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिये हैं.