JharkhandLead NewsNEWSRanchi

गंगा क्वेस्ट 2022: 22 मई तक रजिस्ट्रेशन का मौका, नगर विकास विभाग ने की अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने की अपील

Ranchi: भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित किये जाने वाले गंगा क्वेस्ट प्रतिस्पर्द्धा में 22 मई तक रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है. यह प्रतियोगिता ऑनलाइन होगी. राज्य सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से लोगों से अपील की गयी है कि झारखंड के वैसे लोग जो नदियों, जल संरक्षण, जैव विविधता, वन्य पर्यावरण में गहरी रुचि रखते हैं, वे इसमें खुद का निबंधन कराएं. प्रतियोगिता में आने वाले सवालों के सही जवाब पर पुरस्कार भी मिलेंगे. जल शक्ति मंत्रालय ने नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत गंगा क्वेस्ट 2022 के लिए निबंधन प्रक्रिया पिछले हीं माह शुरु कर दी थी. अब कोई भी व्यक्ति अगर इस क्वेस्ट में भाग लेना चाहता है तो विभाग द्वारा जारी लिंक पर जाकर खुद को ऑनलाइन रजिस्टर कर सकता है. ऑनलाइन हीं क्वेस्ट में बतौर प्रतिभागी खेल सकेगा. हर सप्ताह में चुने गए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्रप्त करनेवाले विजेताओं के बीच विश्व पर्यावरण दिवस के दिन 5 जून को फाइनल क्वेस्ट खेला जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Jharkhand Weather Update : झारखंड के कई जिलों में दिखेगा असानी का असर, 11 और 12 को बारिश के आसार

कैसे करें निबंधन

अपने मोबाईल या लैपटॉप पर www.clap4ganga.com  पर खुद को निबंधित कर कोई भी व्यक्ति यह क्वेस्ट में प्रश्नों का जवाब दे सकता है. छात्र या व्यक्ति की उम्र कम से कम 10 वर्ष होनी चाहिए. तीन कैटेगरी तय है. पहली कैटेगरी में आठवीं तक के छात्र-छात्रा, दूसरी में 9वीं से 12 वीं तक के स्टूडेंट्स और तीसरी में कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता है. भले हीं वो वरिष्ठ नागरिक हीं क्यों न हो. अगर किसी प्रतिभागी को निबंधन में कोई परेशानी आ रही है तो वो https://youtu.be/zNLHLRepdYQ पर जाकर निबंधन प्रक्रिया को समझा जा सकता है. क्वेस्ट से जुड़ी विशेष जानकारी के लिए अंजना भारती (अर्बन डेवलपमेंट एंड हाउसिंग डिपार्टमेंट, झारखंड) से 7903971353 पर संपर्क किया जा सकता है .

 

विभागों को दिया गया मार्गदर्शन

गंगा क्वेस्ट 2022 में झारखंड के अव्वल प्रदर्शन के बाद इस वर्ष भी राज्य के अधिक से अधिक लोग इस क्वेस्ट में हिस्सा लें, इसको लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे नें पूर्व में सभी उपायुक्तों, नगर आयुक्तों, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारियों और शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग को इस निमित पत्र लिखा है. अधिक से अधिक लोगों को इस क्वेस्ट में लोगों को जोड़ने का प्रयास करने को कहा है. स्टेट अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी के निदेशक अमित कुमार नें भी अधिक से अधिक लोगों को इस क्वेस्ट से जुड़कर क्विज में भाग लेने और कई नई जानकारी प्राप्त करने का आग्रह किया है.

इसे भी पढ़ें: PANCHAYAT ELECTION RANCHI: पहले चरण में 888 प्रत्याशी मैदान में, 12 से 15 मई तक ड्राई डे

झारखंड का दबदबा

2021 में आयोजित गंगाक्वेस्ट में जहां 113 देशों से 11 लाख लोगों ने निबंधन कराया था, वहीं झारखंड की ओर से रिकॉर्ड 1,10,111 से ज्यादा लोगों ने निबंधन कराया था. अंतिम परिणाम में लाइव क्वीज ग्रेड 3 में डीपीएस बोकारो के 12वीं के छात्र ऋषि दिव्यकीर्ति टॉपर बने थे. चौथी ग्रेड में बोकारो के प्रवीर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सेकंड चैंपियन घोषित किया गया था. इसके अतिरिक्त 300 से ज्यादा लोगों नें विभिन्न कैटेगरी में अवार्ड भी पाए थे.

Related Articles

Back to top button