JharkhandLead NewsSahibganjTOP SLIDER

साहिबगंज में उफनाई गंगा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज करेंगे हवाई सर्वेक्षण

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज साहिबगंज के बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे. वे दोपहर में यहां हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे हवाई सर्वेक्षण के बाद बरहेट में कुछ योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे. इसके बाद पतना में पार्टी कार्यालय में वे रात्रि विश्राम करेंगे. यहां अधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे. अगले दिन रांची रवाना हो जाएंगे. मुख्यमंत्री के निर्देश पर तीन सदस्यीय अधिकारियों का दल बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया. इसमे आपदा प्रबंधन सचिव अमिताभ कौशल, जल संसाधन सचिव प्रशांत कुमार एवं कृषि निदेशक सुभाष सिंह शामिल थे. इसको लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अधिकारियों के साथ साहेबगंज में ही बैठक करेंगे.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Corona Update: रांची में संक्रमितों की संख्या उतार-चढ़ाव जारी, 24 घंटे में 4 संक्रमित मिले, जानें-राज्य में कहां कितने सक्रिय मरीज हैं

 

गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि से एक बार फिर उधवा प्रखंड के दियारावासियों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. प्रखंड मुख्यालय से एक किलोमीटर दूर कचहरी घाट पियारपुर की मुख्य सड़क, नास घाट से थोड़ी दूर आकुनबन्ना के दो जगह मुख्य सड़क डूब गया है. उधवा की बाढ़ प्रभावित 12 पंचायतों में पश्चिमी उधवा दियारा, पूर्वी उधवा दियारा, उत्तर पलाशगछी, दक्षिण पलाशगाछी, अमानत, मध्य पियारपुर, दक्षिण पियारपुर, श्रीधर, पूर्वी प्राणपुर, पश्चिमी प्राणपुर, उत्तर पियारपुर के कई दर्जन गांव का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से टूट जाएगा. उधवा प्रखंड की कुल 26 पंचायतों में से सात पूर्ण रूप से बाढ़ प्रभावित है.

गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है. लोग मचान बनाकर रहने को मजबूर हैं. मवेशियों को चारा नहीं मिल रहा है. लोगों को आवागमन के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है.

Related Articles

Back to top button