GiridihJharkhandNEWS

वाराणसी-रांची-कोलकोता हाइ वे-सोनपुरबिगहा से चतरा तक छह लेन रोड निर्माण के लिए निकला टेंडर

Ranchi: वाराणसी-रांची-कोलकोता ग्रीनफील्ड हाइवे प्रोजेक्ट के झारखंड के हिस्से में निर्माण के लिए प्रक्रिया तेज हो गयी है. नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया भारतमाला परियोजना के तहत इसके पैकेज आठ के काम के लिए निविदा जारी कर दिया है. यह रोड वाराणसी-रांची-कोलकोता हाइवे से सोनपुरबिगहा विलेज जंक्शन से नेशनल हाइवे 22 चतरा बाइपास तक बनेगी. यानि चतरा जिला के निकट से छह लेन रोड निकलेगा जो वारणसी-रांची-कोलकोता एक्सप्रेस-वे को कनेक्ट करेगा. एनएचआई ने इसके कम के लिए 1200 करोड़ का करीब टेंडर जारी किया है. किमी 184.00 से किमी 220.00 तक इस रोड को बनाया जायेगा। नौ फरवरी तक इस रोड के काम के लिए संवेदक निविदा भर सकेंगे. 10 फरवरी को बिड खोला जाएगा. एनएचएआई हेडक्वार्टर नई दिल्ली के द्वारा इस योजना की स्वीकृति दी गयी है,जिसमें वाराणसी से रांची-कोलकोता होते हुए 600 किमी से अधिक रोड बनेगी. इसमें 30 हजार करोड़ खर्च होने का आकलन है. इस रोड से झारखंड,बिहार,बंगाल व यूपी जुड़ रहा है. बिहार तरफ रोड बनाने के लिए पहले ही निविदा जारी की जा चुकी है. जमीन अधिग्रहण की पूरी प्रक्रिया पूरी होते ही काम भी प्रारंभ होगा.

Related Articles

Back to top button