
Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले में पंचायत चुनाव के तीसरे और चौथे चरण की मतगणना आगे बढ़ने के साथ कई सीटों पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. जिला परिषद भाग संख्या-10 से लगातार तीन बार चुनी गईं और दो बार जिला परिषद अध्यक्ष रहीं शकुंतला माहली चुनाव हार गई हैं. उन्हें निकटतम प्रतिद्वंदी सोनाराम बोदरा ने दो हजार मतों से मात दी. शकुंतला माहली भाजपा नेता गणेश माहली की धर्मपत्नी हैं, जबकि सोनाराम बोदरा को झामुमो के स्थानीय विधायक सह मंत्री चंपई सोरेन का करीबी माना जाता है. इस लिहाज से इस सीट के चुनावी नतीजे को लेकर सभी की निगाहें टिकी हुई थी. सोनाराम बोदरा को 10922 जबकि शकुंतला महाली को 9030 मत मिले. सोनाराम बोदरा टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर भी हैं.
विधानसभा चुनाव में भी सरायकेला सीट से भाजपा प्रत्याशी के रुप में गणेश माहली और झामुमो नेता चंपई सोरेन का कई बार चुनावी मैदान में आमने-सामने रहे हैं. हालांक,ि कड़े मुकाबले में गणेश चुनाव हारते रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Jamshedpur Panchayat Chunav : कइयों ने लगाई जीत की हैट्रिक तो घूम फिर कर मुखिया पद एक ही परिवार के कब्जे में




