
Dhanbad : लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. लगातार पुलिस की टीम पूरे जिले में सघन वाहन चकिंग अभियान चला रही है. मंगलवार को जिला प्रशासन की FST (फ्लाइंग एस्कोट टीम) ने झरिया के इंदिरा चौक के समीप वहन चकिंग अभियान चलाया.
चेकिंग के दौरान टीम ने कार संख्या जेएच 10 एच / 0006 से 11 लाख 95 हजार रुपया बरामद किया गया. रुपये बरामद करने के बाद मजिस्ट्रेट श्याम लाल मांझी ने इसकी जानकारी झरिया पुलिस को दी. झरिया पुलिस मौके पर पहुंच कर वाहन व चालक प्रदीप साव को झरिया थाना ले गयी.
इसे भी पढ़ें : पांच सालों में तीन सांसद बने रहे बैक बेंचर- नहीं पूछा एक भी सवाल, सात एमपी बहस में हिस्सा लेने में…
झरिया पुलिस चालक से कर रही है पूछताछ
वहीं वाहन में बैठे प्रदीप साव ने पुलिस को बताया की भागा के समीप साव एंड संस के नाम से पेट्रोल पंप है. पेट्रोल का भुगतान करने के लिए बैंक जा रहा था. इसी दौरान वाहन चेकिंग में अधिकारियों ने पकड़ लिया.
आपको बताते चलें कि चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है और इस अचार संहिता में जिला प्रशासन ने 50 हजार से अधिक की राशि एक साथ लेकर चलने पर रोक लगा रखी है. फिलहाल झरिया सीइओ राजेश कुमार झरिया थाना पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ले रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : तेलंगाना में सरेंडर करने वाले नक्सली सुधाकरण व उसकी पत्नी से NIA करेगी पूछताछ




