BiharLead NewsNEWS

बिहार के छपरा में कौन बनेगा करोड़पति शो के नाम पर 1.65 लाख की ठगी

Chapra:  छपरा नगर थाना क्षेत्र निवासी सद्दाम हुसैन से कौन बनेगा करोड़पति शो के नाम पर 1.65 लाख  की ठगी की गयी है. फ्रॉड ने फोन पर बताया था कि वह कौन बनेगा करोड़पति से सेट से जसपाल सिंह बोल रहा है. बताया गया कि उन्हें केबीसी की ओर से 25 लाख रुपए इनाम दिया जाएगा. इसके लिए आपको पहले ढाई लाख रुपए टैक्स भरने पड़ेंगे. सद्दाम झांसे में आ गया.

इसे भी पढ़ेंःगढ़वा: फिरौती के लिए किया था दवा कारोबारी का अपहरण, छह गिरफ्तार

भुक्तभोगी मिर्जापुर का जफ्फार मियां का पुत्र सद्दाम हुसैन ने बताया कि  फोन पर यह मैसेज मिलते ही ही लगा की लाटरी लग गयी है. सद्दाम ने बताया कि वह ढाई लाख रुपए जुटाने के चक्कर में लग लगा. 25 लाख रुपये पाने के लालच में घर में रखे रुपए के अलावा अपनी मोटरसाइकिल तथा पत्नी के जेवर भी बंधक रख दिए. सद्दाम ने बताया कि फोन करने वाले ने खुद को एक बैंक का शाखा प्रबंधक भी बताया था.  शातिर ने पहले  तरह-तरह के वीडियो क्लिप भेजा, जिसमें कई लोग केबीसी के द्वारा स्वयं को 25 लाख रुपए लॉटरी में मिलने की बात कर रहे हैं. सद्दाम ने बताया कि उसने सात बार में फोन करने वाले के अलग-अलग खाते में ₹165000 भेज दिया. जिसके बाद से संपर्क नहीं हो रहा है.

Related Articles

Back to top button