
New delhi: देश भर में आज से (15 फरवरी) फास्टैग अनिवार्य कर दिया जायेगा. टोल प्लाजा पर ई भुगतान को प्रोत्साहित करने के मकसद से फैस्टैग (FASTAGS) 2016 में पेश किया गया था. इससे टोल प्लाजा वाहनों की लंबी लाइन नहीं लगेगी. हालांकि, फास्टैग को बहुत पहले लागू हो जाना था लेकिन परिस्थिति को देखते हुए दो-तीन बार इसे लागू करने की तिथि बढ़ायी जाती रही है. आज रात 12 बजे के बाद से फास्टैग नहीं लेने वाले वाहनों से दोगुणा टोल टैक्स वसूला जायेगा.
एक दिन पूर्व रविवार को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने स्पष्ट कर दिया है कि फास्टैग को अनिवार्य करने की समय सीमा को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. उन्होंने वाहन मालिकों से अनुरोध है कि वे तुरंत ई-भुगतान सुविधा को अपनाएं. तत्काल सभी चार पहिया वाहन मालिकों को फास्टैग खरीदना चाहिए.
टोल पर वसूला जायेगा दोगुणा टैक्स
यह उल्लेखनीय है कि देश में करीब 90 फीसद वाहन मालिक फास्टैग खरीद चुके हैं. 10 फीसद लोग ही हैं जिन्होंने अभी तक फास्टैग नहीं खरीदा है. पूर्व घोषणा के अनुसार फास्टैग नहीं लेने वाले वाहन मालिकों को टोल नाका पर अब दोगुणा टैक्स वसूला जायेगा. जाहिर एसा आज से ही किया जायेगा.
इसे भी पढ़ेंःनक्सलियों से लड़ाई में पुलिस का नया हथियार बना नुक्कड़ नाटक
जानें, क्या है FASTAGS
FASTag एक स्टीकर है, जिसे वाहन की विंडस्क्रीन पर चिपका दिया जाता है. इस स्टीकर की वजह नकद लेनदेन के लिए वाहन को रोकने की आवश्यकता नहीं होती. इससे टोल प्लाजा पर भुगतान करने के लिए RFID (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) तकनीक का उपयोग किया जाता है. इससे टोल प्लाजा पर लगने वाली राशि फास्टैग से जुड़े खाते से काट ली जाती है.




