
Dhanbad: धनबाद में बिजली की समस्या को देखते हुए बीजेपी विधायक राज सिन्हा बिजली ऑफिस पहुंचे. विधायक धनबाद स्थित झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे लेकिन कार्यालय में विधायक की समस्या सुनने वाला कोई नहीं था, जिसे लेकर विधायक ने नाराजगी जताई है.
काफी देर तक जब कार्यालय में कोई अधिकारी नहीं दिखा तो विधायक ने फोन पर ही बिजली विभाग के वरीय अधिकारी को धनबाद में हो रही बिजली की समस्य़ा से अवगत कराया. बिजली विभाग के अधिकारी की लापरवाही और धनबाद में लगातार हो रही बिजली की समस्या को लेकर विधायक राज सिन्हा ने चिंता जताई.
इसे भी पढ़ेंःपलामू के छह और लातेहार के एक कोरोना पॉजिटिव का इलाज शुरू, सभी थे क्वारेंटाइन सेंटर में
बिजली समस्या पर जताई चिंता
इस सम्बंध में धनबाद विधायक राज सिन्हा ने मीडिया को बताया कि शहर में लगातार हो रही बिजली समस्या, स्थानीय लोगों का न्यू सर्विस कनेक्शन तथा अन्य मुद्दों को लेकर वह विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक से मिलने उनके कार्यालय आए थे. लेकिन अनियमितता और लापरवाही का आलम यह था कि ना तो महाप्रबंधक कार्यालय का ताला ही खुला था है और ना ही कोई इस कार्यालय में कुछ बताने को तैयार था.
इतना ही नहीं महाप्रबंधक कार्यालय में जेनरल मैंनेजर की जानकारी भी कोई नहीं देना चाह रहा था. उन्होंने कहा जब विधायक के साथ महाप्रबंधक कार्यालय में ऐसा व्यवहार हो रहा है तो आम आदमी के साथ बिजली विभाग के अधिकारी क्या करते होंगे.
बिजली विभाग की ऐसी निष्क्रिय व्यवस्था को देखकर विधायक ने कहा एक तो जिले में बिजली की समस्या बद से बदत्तर है. इसके साथ-साथ अधिकारी और कर्मचारी की लापरवाही भी चरम पर है. इन परिस्थिति को देखकर ऐसा लगता है कि सिर्फ कागजात पर ही बिजली विभाग चल रहा है.
साथ ही उन्होंने कहा की रघुवर सरकार के समय में धनबाद में 7 सब स्टेशन का शिलान्यास किया गया था मगर दो को छोड़ किसी भी सब स्टेशन का काम अब तक शुरू नहीं हुआ है. जिसकी वजह से धनबाद में बिजली समस्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है.
इसे भी पढ़ेंःCID में मैन पावर की कमी, बावजूद हर चौथे दिन एक मामले को टेकओवर कर एक का हो रहा निष्पादन




