
Dhanbad: शनिवार सुबह धनबाद में नगर निगम के कर्मचारी की चार युवकों ने जमकर पिटाई कर दी. इस घटना के बाद एक ओर जहां निगमकर्मी की हालत गंभीर है. वही दूसरी ओर मामले को लेकर नगर निगम कर्मियों में रोष देखने को मिला.
इसे भी पढ़ेंः15 दिनों में 372 ताबड़तोड़ तबादलों पर जनता के खर्च हुए लगभग डेढ़ करोड़
खबर है कि स्कॉर्पियो सवार चार युवकों ने निगम के ट्रैक्टर चालक की पिटाई कर दी, जिससे वो बुरी तरह जख्मी हो गया. आनन-फ़ानन में उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया. इस घटना के बाद बाकी के नगर निगम कर्मी काफी आक्रोशित हो गए और कुछ देर के लिए अपने कार्य को बाधित कर दिया. लेकिन चारों आरोपी युवको की गिरफ्तारी के बाद सभी कर्मी पुनः काम पर लौट गए.
इसे भी पढ़ेंःस्वांग कोलियरीः बिना राजनीतिक हस्तक्षेप के नहीं मिलता साफ पानी, पीओ ने कहा, जल्द सुधरेंगे हालात
कैसे घटी घटना

मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह तकरीबन 8:00 बजे नगर निगम कर्मचारी सड़क के किनारे पड़े कचरे को उठाने के लिए ट्रैक्टर से निकले. कचरा उठाते वक्त उक्त ट्रैक्टर एक नई स्क्रॉपियो से हल्की से रगड़ा गई. जिसके बाद स्क्रॉपियो में सवार चार युवकों ने ट्रैक्टर ड्राइवर की जमकर मरम्मत कर दी. जिससे ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसके बाद घटना की जानकारी मिलने पर बाकी के नगर निगम कर्मचारियों ने कुछ देर के लिए अपने कामों को बाधित कर दिया.
इसे भी पढ़ेंःसड़क हादसे में दो की मौत-दो जख्मी, दुर्घटना पर लोगों का हंगामा
कैसे गिरफ्त में आये आरोपी

पिटाई करने के बाद चारों युवकों ने गुस्सा जाहिर करते हुए अपना परिचय दिया. इतना ही नहीं ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई के बाद उल्टा ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ धनबाद थाने में कंप्लेंट करने को गए. लेकिन यहां मामला उल्टा हो गया और पुलिस ने उन चारों युवकों को अपनी हिरासत में ले लिया. पुलिस के अनुसार, चारों से पूछताछ चल रही है.
इसे भी पढ़ेंःखुले में शौच जाने को मजबूर दुमका के घतिकबोना गांव के लोग
युवकों के खिलाफ FIR
धनबाद पुलिस फिलहाल चारों युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने यह बताया कि जांच के बाद निष्पक्ष फैसला लेते हुए दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी.




