
Dhanbad : जिले की चिरकुंडा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से चोरी की तीन बाइक भी बरामद की है. पिछले कुछ महीनों में निरसा सहित अन्य थाना क्षेत्रों में लगातार बाइक चोरी की घटना में वृद्धि से पुलिस की नींद उड़ी हुई थी. एक बाइक चोरी की घटना बंगाल के बराकर थाना क्षेत्र में भी हुई. बंगाल पुलिस ने थाना क्षेत्र के सीसीटीवी को जब खंगालना शुरू किया, तो कुछ कड़ी हाथ लगी और झारखंड की चिरकुंडा पुलिस के साथ मिलकर छापामारी करने पर निरसा के कुमारधूबी, गलफड़बड़ी थाना क्षेत्र से बाइक के साथ गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस इनसे पता लगाने में जुटी है कि इनके गिरोह का सरगना कौन है और कहां है.

इसे भी पढ़ें- CRPF के निर्माणाधीन कैंप पर MLA की मौजूदगी में ग्रामीणों ने किया हमला, जमकर तोड़फोड़
चिरकुंडा थाना प्रभारी सह निरीक्षक प्रभात सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बाइक चोर गिरोह हमारे इलाके में सक्रिय हैं और ये बंगाल और झारखंड में बाइक चोरी को अंजाम देते हैं. गुरुवार को इसी गिरोह के कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई और अभी पूछताछ जारी है. इस ऑपरेशन में बंगाल पुलिस का भी सराहनीय योगदान रहा.
इसे भी पढ़ें- दुकान में घुसकर महिला से मारपीट करने और कान काटने का आरोप, मामला दर्ज




