National

गहलोत को राजस्थान की कमान, पायलट होंगे डिप्टी सीएम

New Delhi: राजस्थान में सीएम पद को लेकर सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है. दो दिनों की माथापच्ची के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अशोक गहलोत पर भरोसा जताते हुए उन्हें राजस्थान की कमान सौंपी है. वही सचिन पायलट डिप्टी सीएम होंगे. कांग्रेस मुख्‍यालय में प्रेस कॉन्फ्रें स कर इस बात की औपचारिक घोषणा की गई. कांग्रेस के पर्यवेक्षक के सी वेणुगोपाल ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि राहुल गांधी ने अशोक गहलोत को राजस्थाऔन का मुख्य्मंत्री चुना है जबकि सचिन पायलट उपमुख्य मंत्री होंगे.

राहुल गांधी को कहा थैंक्यू

राजस्थान का डिप्टी सीएम चुने जाने के बाद सचिन पायलट ने कहा कांग्रेस अध्यहक्ष राहुल गांधी को धन्यवाद कहा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी व अन्यट का धन्यावाद देना चाहूंगा जिन्होंकने अशोक गहलोत जी को राजस्थाेन का मुख्यथमंत्री चुना. मेरा और अशोक जी का जादू पूरी तरह चल गया है और हम अब सरकार बनाने जा रहे हैं.

तजुर्बे को तरजीह

बता दें कि तीन राज्यों में कांग्रेस की वापसी के साथ ही सीएम पद को लेकर काफी मंथन हुआ. फिर चाहे वो राजस्थान हो, मध्य प्रदेश या फिर छत्तीसगढ़, जहां सीएम पद के लिए नाम अबतक नहीं हो पाया है. वही राजस्थान के सीएम के लिए राहुल गांधी के घर देर तक बैठक हुई है और इस बैठक में सचिन पायलट और अशोक गहलोत दोनों मौजूद थे.

वैसे तो गहलोत और पायलट में सीएम पद को लेकर जबरदस्त टक्कर थी, लेकिन पार्टी ने तजुर्बे और युवा चेहरे के बीच तजुर्बे को तरजीह देते हुए गहलोत को मुख्यमंत्री के लिए चुना है. ज्ञात हो कि अशोक गहलोत पहले भी राजस्थान के सीएम रह चुके हैं और उन्हें काफी अनुभव है, वहीं सचिन पायलट राजस्थान में युवाओं के चहेते हैं, साथ ही कांग्रेस नेतृत्व के भी वह पसंदीदा चेहरे हैं.

इसे भी पढ़ेंःSC/ST के आरक्षित सरकारी सेवकों को नहीं मिल रहा प्रमोशन, एक ही पद पर काम करते हो जाते हैं रिटायर्ड- हेंब्रम

 

इसे भी पढ़ेंःराजकीय बजट के जेंडर बजटिंग में हो रही है गिरावट

Related Articles

Back to top button