
Ramgarh : रामगढ़ जिला बैडमिंटन संघ, झारखंड बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में 24 जून से 26 जून तक, रामगढ़ जिला बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. इस टूर्नामेंट के माध्यम से रामगढ़ जिले के बैडमिंटन खिलाड़ियों का आगामी राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में खेलने और भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. यह टूर्नामेंट में तीन आयु वर्ग में आयोजित किया जा रहा है. जूनियर, सीनियर और वेटरन, इसकी जानकारी रामगढ़ जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष दुष्यंत कुमार पटेल ने दी है.
इसे भी पढ़ें – मांडर उपचुनावः शिल्पी नेहा के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने संभाला मोर्चा, जनता से मांगा जीत का आशीर्वाद




