ChatraCrime NewsJharkhand

चतरा : सीएसपी संचालक से लूट के मामले में सात आरोपी गिरफ्तार

Chatra : सीएसपी संचालक से लूट कांड मामले में सिमरिया थाना पुलिस ने चार दिनों के भीतर घटना में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.

सिमरिया, सदर व लावालौंग समेत लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के अलग-अलग ईलाके से गिरफ्तारी हुई है. गिरफ्तार लुटेरों में जकेन्द्र गंझू उर्फ हरिंदर गंझू, शंकर कुमार, सत्यम उर्फ टेनी, छोटू यादव, लालू कुमार, संदीप कुमार व एक नबिग का नाम शामिल है.

इसे भी पढ़ें:Breaking : जमशेदपुर में मंगलवार को कोरोना ने ली दो की जान, 400 से पार हो सकता है संक्रमितों का आंकड़ा

इनके पास से लूट का 96 हजार रुपया नकद, चार हजार का बिल, लूट में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल, लूट का दो मोबाइल व लुटेरों का विभिन्न कंपनियों का सात मोबाइल फोन जब्त किया गया है. विगत 29 दिसंबर को लुटेरों लूट की घटना को अंजाम दिया था. एक लाख नकद व दो मोबाइल की लूट हुई थी.

इसे भी पढ़ें:नौंवी कक्षा से ऊपर के सभी छात्रों को मिले लैपटॉपः शिक्षा मंत्री

Related Articles

Back to top button