JharkhandRanchi

पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड मामला: दो अभियोजन गवाह के क्रॉस एग्जामिन के लिए राजा पीटर को मिली अनुमति

Ranchi: पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड मामले में अभियोजन गवाह के क्रॉस एग्जामिन के लिए आरोपी गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर को एनआईए की विशेष कोर्ट से अनुमति मिली है. राजा पीटर ने कोर्ट में आवेदन देकर दो अभियोजन गवाह( गवाहसंख्या 11 एवं गवाह संख्या 15) के क्रॉस एग्जामिन करने का आग्रह किया था. मामले में शुक्रवार को केस के अनुसंधानकर्ता का क्रॉस एग्जामिन नही हो पाया. बता दें कि मामले में एनआईए के द्वारा 89 गवाहों का बयान दर्ज कराया गया है .

9 जुलाई 2008 को पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या बुंडू के स्कूल में एक कार्यक्रम के दौरान नक्सलियों ने गोली मारकर कर दी थी. मामले में पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर, नक्सली कुंदन पाहन समेत कई आरोपी ट्रायल फेस कर रहे है. मामले में राजा पीटर अभी जमानत पर है, उन्हें हाई कोर्ट से जमानत मिली है. नक्सली कुंदन पाहन समेत करीब 15 आरोपी जेल में बंद है.

इसे भी पढ़ें – मुठभेड़ में 10 लाख के इनामी नक्सली अमित मुंडा को लगी है गोली, सुरक्षाबल इलाके की घेराबंदी कर चला रही है सर्च अभियान

Related Articles

Back to top button