Crime NewsLead NewsTOP SLIDERTRENDINGUttar-Pradesh

तीन तलाक के आरोपी पूर्व मंत्री चौधरी बशीर गिरफ्तार, तीसरी पत्नी ने लगाया था छठे निकाह का आरोप

बसपा सरकारी में मंत्री रहे बशीर मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही फरार थे

Lucknow : तीन तलाक मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी बशीर को गिरफ्तार किया गया है. आगरा के निवासी चौधरी बशीर के खिलाफ उनकी पत्नी नगमा के तीन तलाक का केस दर्ज करवाया था. इस मामले में बशीर फरार चल रहे थे. उन्होंने अग्रिम जमानत की अर्जी दायर की थी, जो कि खारिज हो गई थी. नगमा का कहना था कि वह बशीर की तीसरी पत्नी हैं और बशीर अब छठा निकाह करने वाले थे.

इसे भी पढ़ें :रांची में 9 प्रोजेक्ट को झटका, रेरा ने किया रिजेक्ट

मंटोला थाने में तीन तलाक का मुकदमा कराया था दर्ज

चौधरी बशीर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सरकार में मंत्री रहे हैं. ताजगंज की निवासी नगमा ने पूर्व मंत्री चौधरी बशीर के खिलाफ 31 जुलाई को मंटोला थाने में तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया था. चौधरी बशीर के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम 2019 की धारा 3 धारा 4 और आई पी सी की धारा 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था.

इसे भी पढ़ें :सौतेले पिता ने दोस्त के साथ मिलकर बेटी से किया सामूहिक दुष्कर्म

नगमा बोलीं, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कर रहे हैं बशीर

नगमा के मुताबिक, उनका निकाह 11 नवंबर 2012 को चौधरी बशीर से हुआ था, उनके दो बेटे हैं. आरोप था कि बशीर उनका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कर रहे हैं. नगमा ने बताया कि इसके खिलाफ वह तीन साल से मायके में रहकर कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं.

इसे भी पढ़ें :रांची में युवक को पत्थर से कूचकर मारने की कोशिश

छठा निकाह कर रहे थे चौधरी बशीर!

पीड़ित महिला के मुताबिक, 23 जुलाई को उन्हें चौधरी बशीर के छठा निकाह करने की जानकारी मिली और जब वह ससुराल गईं तो पूर्व मंत्री ने उसके साथ गाली-गलौज की और तीन तलाक देकर घर से भगा दिया. मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पूर्व मंत्री फरार थे और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी. उनकी तरफ से सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई थी, जिसे अपर जिला जज सुधीर कुमार ने खारिज कर दिया था.

इसे भी पढ़ें :सरायकेला सदर अस्पताल के तीसरे तल्ले से कूदकर मरीज ने दी जान, मची सनसनी

 

Related Articles

Back to top button