
Dhanbad : पूर्व मेयर चंद्र शेखर अग्रवाल के द्वारा पिछले दिनों फेसबुक पर किये गये पोस्ट पर पूर्व पार्षद कुमार अंकेश राज उर्फ पप्पू साह ने कड़ी आपत्ति जताई है. सोमवार को उन्होंने अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया आगामी चुनाव की तैयारियों में पूरी तरह से जुट चुका हूं. मैं आगामी मेयर चुनाव में भावी उम्मीदवार हूं.
पूर्व मेयर के द्वारा फेसबुक पर पोस्ट किया गया है कि – कहां राजा भोज कहां गंगू…. यह शब्द कहीं न कहीं मुझे इंगित करता है. चूंकि मैं आगामी मेयर पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा हैं.
इसे भी पढ़ेंःठेके के द्रोणाचार्यों के भरोसे ‘नीरज चोपड़ा’ तलाशने में जुटी झारखंड सरकार
कहा कि पूर्व मेयर मेरी लोकप्रियता से घबराकर कर तथा हताश होकर मुझ पर तंज कर रहे हैं. पूर्व मेयर के इस तंज से न सिर्फ मुझे बल्कि पूरे बनिया समाज को ठेस पहुंची है. उनका यह अमर्यादित व्यंग्य उनकी मानसिकता को दर्शाता है.
इसे भी पढ़ेंःहेमंत सोरेन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में अगली सुनवाई 30 को, हेमंत को पक्ष रखने का निर्देश




