BiharJharkhandLead NewsRanchi

झारखंड और बिहार के पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस का निधन, पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई ने दी श्रद्धांजलि

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भी रहे हैं

Ranchi : झारखंड और बिहार के पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस का आज मंगलवार को 88 साल की उम्र में निधन हो गया. वे काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे. लंबी बीमारी के बाद आज सुबह 7.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली.

इनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा सहित कई अन्य लोगों ने शोक प्रकट किया है.

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिखा है, जस्टिस एम रामा जोइस का जाना समाज के भारी क्षति है. उन्होंने निस्वार्थ भाव से देश की सेवा की और देश की न्याय व्यवस्था पर पर अपनी अमिट छाप छोड़ी. उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. ओम शांति.

इसे भी पढ़ें : अब तापमान बढ़ने के बाद ही झारखंड लौटेंगे मंत्री जगरनाथ महतो

एम रामा जोइस ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी सेवा दी थी. ये राज्यसभा के सदस्य भी रहे थे. एम रामा जोइस झारखंड में 15 जुलाई 2002 से 11 जून 2003 तक राज्यपाल रहे.

शिमोगा में हुआ था जन्म, आरएसएस से जुड़े थे

झारखंड और बिहार के राज्यपाल रहे एम रामा जोइस का जन्म 27 जुलाई 1932 को शिमोगा में हुआ था. इन्होंने बीए और लॉ की डिग्री हासिल की थी. जोइस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : अब रेल यात्रियों को छोड़ने ट्रेन तक जा सकेंगे परिजन, लेकिन जेब होगी थोड़ी और खाली

Related Articles

Back to top button