
NewDelhi : भारत के पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी की पत्नी और नेपाल की चुनाव आयुक्त रहीं इला शर्मा की पालतू बिल्ली, गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 से गायब हो गयी है. इस संबंध में जीआरपी थाने में मामला दर्ज हुआ है.
खबरों के अनुसार आरपीएफ, जीआरपी के साथ ही जनपद पुलिस भी बिल्ली की सरगर्मी से तलाश कर रही है. रेलवे स्टेशन तथा शहर के विभिन्न इलाकों में बिल्ली का पोस्टर लगाकर उसका पता लगाने में मदद करने वाले को 11 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की गयी है.
इसे भी पढ़ें : दिवाली सीजन में 50 पर्सेंट की छूट देकर अमेजन और फ्लिपकार्ट को टक्कर देने की जुगत में मुकेश अंबानी
इला शर्मा बुधवार को नेपाल से गोरखपुर पहुंची थीं
पूर्व चुनाव आयुक्त की पत्नी इला शर्मा बुधवार को नेपाल से गोरखपुर पहुंची थीं. उनके साथ पालतू बिल्ली हीवर भी थी. उन्हें यहां डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस से दिल्ली जाना था, लेकिन बिल्ली हीवर गायब हो गयी. बताया जा रहा है कि इंजन का हार्न बजने से वह डर कर इला शर्मा के हाथ से छूटकर भाग गयी. रात में ही काफी खोजबीन की गयी, लेकिन पता नहीं चला.
इसे भी पढ़ें : अर्थशास्त्रियों का आकलन…देश मंदी की ओर जा रहा है… भारत की अर्थव्यवस्था का धीमापन दे रहा संकेत




