ChaibasaJharkhand

चाईबासा: आदिवासी हो समाज महासभा व आदिवासी हो समाज युवा महासभा की सरायकेला-खरसावां कमेटी का गठन, गणेश और विष्णु अध्यक्ष बने

Chaibasa : रविवार को झारखंड स्पोटिंग क्लब, संजय नीलमोहनपुर फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित आम सभा सह युवा सम्मेलन में आदिवासी हो समाज महासभा एवं आदिवासी हो समाज युवा महासभा की सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी का गठन किया गया. आदिवासी हो समाज युवा महासभा की कमेटी इस प्रकार है –  जिलाध्यक्ष – विष्णु बानरा, जिला उपाध्यक्ष-आकाश गागराई, जिला सचिव- हरिचरण सोय तथा जिला कोषाध्यक्ष तारामनी बांदिया.

आदिवासी हो समाज महासभा की कमेटी के लिए ये पदाधिकारी चुने गये –  जिलाध्यक्ष – गणेश गागराई, जिला उपाध्यक्ष- संजय हांसदा,  जिला सचिव रोशन सामड तथा जिला कोषाध्यक्ष सुंदर बानरा.

कमेटी का वि‍स्‍तार होने के बाद होगा शपथ ग्रहण

स्दोनों संगठनों के आठ पदों के लिए एक प्रस्तावक एवं एक समर्थक के माध्यम से उम्मीदवारों का नामांकन फॉर्म भरवाया गया.  मुख्य चुनाव पदाधिकारी तथा पर्यवेक्षकों ने उम्मीदवारों, प्रस्तावकों तथा समर्थकों की चुनावी प्रक्रिया के तहत स्क्रूटनी की. विजयी उम्मीदवारों को महासभा की केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रमाण- पत्र दिया तथा केंद्रीय अध्यक्ष अर्जुन मुंदुईया ने उन्हें शपथ दिलायी. साथ ही युवा इकाई के पदाधिकारियों को कमेटी विस्तार होने के बाद शपथ-ग्रहण कार्यक्रम आयोजित करने का सांगठनिक निर्देश दिया. चुनावी प्रक्रिया के पहले आदिवासी हो समाज युवा महासभा केंद्रीय कमेटी के महासचिव गब्बर सिंह हेंब्रम ने आदिवासी हो समाज महासभा की सांगठनिक एवं सामाजिक अवस्था पर प्रकाश डाला. नये पदधारियों का महासभा परिवार की ओर से फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया.

इनकी रही कार्यक्रम में मौजूदगी

इस अवसर पर महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष अर्जुन मुंदुईया,महासचिव यदुनाथ तियु, कोषाध्यक्ष चैतन्य कुंकल, सह कोषाध्यक्ष मानसिंह सामड, संयुक्त सचिव रवि बिरूली, संगठन सचिव रमेश्वर तैसुम, युवा महासभा महासचिव गब्बर सिंह हेंब्रम,संगठन सचिव सुशील सवैंया,सरना फिल्म प्रोडक्शन के डायरेक्टर सावन सोय, कोल झारखंड बोदरा, असई माई गागराई, रानी बोदरा, मल्लिक तियु, हाजरा सुरीन, लखन बानसिंह, सुरेश बोदरा, मोकरा तापेए, सिकंदर बानसिंह, लादुरा सोय, सिंह सोय, आरती जामुदा आदि मौजूद थे.

ये भी पढ़ें-Jamshedpur Protest: निजी स्कूलों की मनमानी के व‍िरोध में टेल्को व स्कूल प्रबंधन का पुतला फूंका

Related Articles

Back to top button