NationalWorld

#Forbes ने निर्मला सीतारमण को दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं में शामिल किया

New York : फोर्ब्स ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, एचसीएल कॉरपोरेशन की सीईओ और कार्यकारी निदेशक रोशनी नादर मल्होत्रा और बायोकॉन की संस्थापक किरन मजूमदार शॉ को दुनिया की सबसे ताकतवर 100 महिलाओं में रखा है. दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं’ की 2019 की फोर्ब्स सूची में जर्मन चांस्लर एंजेला मर्केल पहले स्थान पर हैं.

इसे भी पढ़ें : #CAB का विरोध जारीः मायावती बोलीं- महिला उत्पीड़न पर बनाना था कानून, शिवसेना ने पूर्वोत्तर हिंसा पर उठाये सवाल

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 29वें स्थान पर

दूसरे स्थान पर हैं यूरोपीय सेन्ट्रल बैंक की प्रेसिडेंट क्रिस्टीन लेगार्द और तीसरे स्थान पर अमेरिकी संसद में निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी.  इस सूची में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 29वें स्थान पर हैं. फोर्ब्स का कहना है कि 2019 में दुनिया भर में महिलाओं से सक्रियता से आगे बढ़कर सरकार, उद्योगों, मीडिया और परमार्थ कार्यों में नेतृत्वकारी भूमिका संभाली.

इसे भी पढ़ें : #CitizenshipAmendmentBill : विरोध-प्रदर्शन के बीच जापान के पीएम शिंजो आबे का भारत दौरा रद्द हो सकता है

सीतारमण फोर्ब्स की सूची में पहली बार शामिल हुई हैं

सीतारमण फोर्ब्स की सूची में पहली बार शामिल हुई हैं और वह 34वें स्थान पर हैं.  भारत की पहली वित्त मंत्री सीतारमण पहले रक्षा मंत्री भी चुकी हैं. सीतारमण पहली महिला मंत्री हैं जो स्वतंत्र रूप से वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाल रही हैं.  इससे पहले वित्त मंत्रालय का प्रभार तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पास रह चुका है.

मल्होत्रा सूची में 54वें स्थान पर हैं. एचसीएल कॉरपोरेशन की सीईओ होने के नाते वह 8.9 अरब डॉलर की कंपनी में सभी रणनीतिक फैसले लेने के लिए जिम्मेदार हैं. मल्होत्रा कंपनी की सीएसआर समिति की अध्यक्ष और शिव नादर फाउंडेशन की ट्रस्टी भी हैं. वहीं सूची में 65वें स्थान पर शामिल शॉ भारत की ऐसी सबसे अमीर महिला हैं जिन्होंने अपनी पूरी संपति स्वयं कमाई है.

इसे भी पढ़ें : Rape in India पर हंगामें के बाद #RahulGandhi ने पीएम का पुराना वीडियो शेयर कर कहा- माफी मांगे मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button