
Ranchi : डोरंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रिंस की 18 अगस्त को हत्या कर दी गयी थी. पुलिस ने इस मामले में खुलासा करते हुए प्रिंस की सगी बहन नेहा को गिरफ्तार कर लिया है. नेहा ने ही अपने भाई प्रिंस की हत्या करायी थी.
नेहा ने रांची के ओवरब्रिज के नीचे स्थित इंडिया मोटर्स गैरेज के मालिक मोहम्मद गुलफाम के साथ मिलकर प्रिंस की हत्या करायी थी. मामले में गैरेज के मालिक मोहम्मद गुलफाम और अमित कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
इसे भी पढ़ें- आर्थिक त्रासदी के लिए मोदी सरकार की आर्थिक नीतियां जिम्मेदार
सगी बहन ने ही रची थी हत्या की साजिश
मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस जिस गैरेज में काम करता था उस गैरेज के मालिक और प्रिंस की बहन नेहा के बीच प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था. प्रिंस अपने गैरेज मालिक और अपनी बहन के साथ होने वाली बातचीत का विरोध करता था. इसी वजह से प्रिंस की बहन नेहा ने गैरेज मालिक के साथ मिलकर अपने भाई की हत्या की साजिश रची और फिर उसकी हत्या करवा दी.
घटना के बाद से ही पुलिस को नेहा पर शक था. वह लगातार नेहा से पूछताछ कर रही थी. नेहा जो बयान दे रही थी वह पुलिस के शक को और गहरा करता गया. इसी बिंदु पर पुलिस ने गंभीरता से मामले की जांच की तो नेहा ही हत्या की साजिशकर्ता निकली.
इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर MGM के MBBS नामांकन में गड़बड़ी तो नहीं ! JCECEB परीक्षा नियंत्रक बोले- नहीं करनी बात
रॉड से मारकर की गयी थी हत्या
प्रिंस के सिर पर रॉड से वार कर हत्या कर दी गयी थी. इससे प्रिंस की खोपड़ी खुल चुकी थी. प्रिंस बीते 17 अगस्त की शाम से गायब था. इसके बाद परिजनों ने डोरंडा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी.
इस बीच 18 अगस्त की रात करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि घाघरा पुल के नीचे किसी युवक का शव मिला है. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. साथ ही प्रिंस के परिजनों को शव की पहचान करने के लिये बुलाया.
परिजनों से पहचान करायी तो शव प्रिंस का ही निकला. प्रिंस ओवरब्रिज के नीचे स्थित इंडिया मोटर्स में मैकेनिक था. पुलिस ने प्रिंस की हत्या में इस्तेमाल किये गये रॉड को भी बरामद कर लिया है.
इसे भी पढ़ें- SC ने येचुरी को कश्मीर जाने की मंजूरी दी, अक्टूबर में आर्टिकल 370 पर होगी सुनवाई, केंद्र को नोटिस
सभी अपराधी गिरफ्तार
इस मामले में डोरंडा थाना प्रभारी अनिल कुमार कर्ण ने कहा कि प्रिंस की हत्या की साजिश उसकी अपनी ही बहन ने रची थी. इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.




