JharkhandLead NewsNEWSRanchi

कोल इंडिया ने की ठेका मजदूरों के वेतन में वृद्धि, 89 हजार मजदूरों को मिलेगा लाभ

Ranchi: कोल इंडिया ने अपने ठेका मजदूरों के वेतन में वृद्धि की है. इससे संबधित सूचना जारी कर दी गयी है. कोल इंडिया और उसकी इकाइयों में काम करने वाले करीब 89 हजार ठेका मजदूरों के वेतन में वृद्धि हुई है. केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त ने औद्योगिक क्षेत्र के ठेका मजदूरों के लिए डियरनेस अलाउंस की घोषणा है. जो आने वाले छह महीने के लिये है. डीए में 39 से 63 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. इसके साथ ही सीसीएल, बीसीसीएल, ईसीएल के ठेका मजदूरों के वेतन में भी वृद्धि हुई है. बुधवार को कोयला कंपनियों को इससे संबंधित पत्र मिल गया है.

 

नयी मजदूरी दर एक अक्टूबर से लागू करने का निर्देश दिया है. यह दर एक अक्टूबर से मार्च 2023 तक के लिए जारी की गयी है. ठेकाकर्मियों को न्यूनतम मजदूरी डीए जोड़कर प्रतिदिन 1007 व अधिकतम 1122 रुपये मिलेगी. अक्टूबर के वेतन में राशि बढ़कर मिलेगी.  धनबाद में बीसीसीएल में ठेका मजदूरों की संख्या करीब 6110 है. जारी सूचना में श्रेणीवार मजूदरों की वृद्धि की बात कही गयी है. जो प्रतिदिन के हिसाब से है. ऐसे में अनस्किल्ड श्रेणी के मजूदरों के लिये 787 रुपये मजदूरी और 202 रुपये डीए की राशि यानी कुल 1007 रुपये मिलेंगे. इसी तरह सेमी स्किल्‍ड मजदूरों को 817 रुपये मजदूरी और 228 रुपये डीए के साथ 1045 रुपये मिलेंगे. स्किल्‍ड लेबर्स को 847 रुपये मजदूरी और 237 रुपये डीए के साथ प्रतिदिन 1084 रुपये दिये जायेंगे. जबकि हाई स्किल्‍ड लेबर्स को 877 रुपये मजदूरी और 245 रुपये वीडीए के साथ 1122 रुपये हर दिन मिलेंगे.

Related Articles

Back to top button