
New Delhi: देश में रोजाना मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है. शनिवार को 24 घंटे में 3334 मामले सामने आए हैं. इस अविधि में कोरोना से कुल 31 लोगों की जान गई है. अब देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 19,351 पहुंच गई है. इससे पहले शुक्रवार को 3350, गुरुवार को 3545 और बुधवार को 3,275 नए मामले सामने आए थे.
फिलहाल राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक संक्रमित मिल रहे हैं. शनिवार को दिल्ली में 1407 नए मामले सामने आए हैं. यह संख्या शुक्रवार की तुलना में कम है. शुक्रवार को दिल्ली में 1656 नए केस मिले थे. दिल्ली के बाद हरियाणा और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए है. हरियाणा में 473 और महाराष्ट्र में 253 नए मामले दर्ज किए गए हैं. उत्तर प्रदेश में भी 264 नए मामले सामने आए हैं. फिलहाल देश में कोरोना से स्वस्थ होने की दर 98.74% है.




